
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा मंच की स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा का शनिवार को कैंसर जागरूकता रैली के साथ समापन हो गया रैली के पूर्व रातू रोड स्थित श्री रानी सती विद्यालय प्रांगण में डॉक्टर माया नारंग ने फीता काटकर रैली का शुभारंभ किया इस मौके पर डॉ माया नारंग ने शाखा की ओर से समाज सेवा के लिए किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने लोगों को कैंसर से कैसे जागरूक रहना चाहिए इसके प्रति उन्होंने कई अपने सुझाव दिए कहा काफ़ी लोग अभी इस बीमारी से अनजान है, जागरूक होंगे तभी समय से इलाज करवा पाएंगे । शाखा अध्यक्ष पुजा अग्रवाल ने उन्हें शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया । और उन्होंने कहा फ़रवरी माह में शाखा की तरफ़ से सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन का निशुल्क कैम्प लगाया जाएगा । इस कार्यक्रम की संयोजिका आशा सराफ, रोजी खंडेलवाल, स्मिता अग्रवाल है, और कैंसर जागृति प्रभारी कृष्णा अग्रवाल है , प्रीति अग्रवाल , सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया । रानी सती विद्यालय एवं आर.बी स्प्रिंग स्कूल का पूरा सहयोग रहा,कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी

