राजधानी से सटे इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के आसपास के हाईवे और रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गयी। इसको लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने रिंग रोड अथॉरिटी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) को आधिकारिक पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने की वजह से रैश ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। कई मामलों में रैश ड्राइविंग के कारण गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से ऐसे चालकों की पहचान करना आसान होगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरा से आपराधिक घटना पर भी अंकुश लगेगा।

सीसीटीवी कैमरे लगने का एक बड़ा फायदा यह होगा कि सड़क दुर्घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत मिल सकेगी। अभी कई बार दुर्घटना की सूचना देर से मिलती है, जिससे घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाती। कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम में लाइव मॉनिटरिंग होने से पुलिस और एंबुलेंस सेवाएं तुरंत सक्रिय हो सकेंगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से हाईवे और रिंग रोड में जिन स्थानों पर ज्यादा स्टंट किया जाएग…
ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा। बताया गया कि जाम की स्थिति, भारी वाहनों की आवाजाही और नियमों के उल्लंघन पर नजर रखकर तत्काल कदम उठाए जा सकेंगे। इससे आम लोगों को भी राहत मिलेगी और सड़क पर सफर सुरक्षित होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version