
दिल्ली में 21 से 23 जनवरी के बीच आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन’ (IICDEM) 2026 में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के नेतृत्व में झारखंड के व्याख्याताओं द्वारा मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची से संबंधित विषय पर फिलीपींस और मालदीव के निर्वाचन प्रबंधन निकाय के साथ व्याख्यान दिए गए.
इस अवसर पर फिलीपींस के निर्वाचन प्रबंधन निकाय के प्रेसिडेंट नोली आर. पीपो, मालदीव के निर्वाचन प्रबंधन निकाय से साहुला इस्माइल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड से डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, संत जेवियर्स रांची से डॉ. बीरेंद्र कुमार सिन्हा और आईआईएम रांची से डॉ. चार्वाक पाती द्वारा मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची पर व्याख…
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले दशकों में चुनाव प्रबंधन निकायों के काम में महत्वपूर्ण बदलाव आया है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 1.5 बिलियन की आबादी के साथ अभूतपूर्व स्तर पर चुनाव संपन्न कराता है. वहीं नागरिकों द्वारा चुनाव प्रबंधन निकायों में जताए गए भरोसे को अमूल्य बताते हुए निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि हर चुनाव के केंद्र में एक नागरिक होता है, जिसे यह विश्वास होता है कि उसकी पसंद का सम्मान किया जाएगा और इस भरोसे की रक्षा करना चुनाव निकायों की सामूहिक जिम्मेदारी है.

