मांडर: प्रखंड अंतर्गत तिगोई अम्बा टोली मे जिला परिषद बिनोदित तिग्गा द्वारा अपने आवास मे जरूरतमंद असहाय लोगो के बीच 150 कंबल का वितरण किया गया कड़ाके की ठंड को देखते हुवे किये गए इस मनवीय पहल से बुजुर्ग महिला पुरुषो को राहत मिली।

कंबल मिलने पर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली लोगो ने इस सराहनीय पहल के लिए जिला परिषद सदस्य बिनोदित तिग्गा का आभार व्यक्त किया।ठंड के मौसम मे जरूरतमंदो की सहायता को लेकर यह कदम समाजिक संवेदनशीलता का परिचायक है। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी, समाज सेवी शास्त्री उरांव,लूथरू मुंडा, संजय लोहरा, बिगल महतो, परबिंद लोहरा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version