झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने दोहरे मापदंडों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विदेश यात्राएं करते हैं, तब भाजपा उसे देश का गौरव और कूटनीति की सफलता बताती है, लेकिन वही बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में उन्हें गलत नजर आने लगती है।

महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा पूरी तरह राज्यहित में है, जिसका उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, रोजगार के अवसर पैदा करना और झारखंड को वैश्विक मंच पर स्थापित करना है। इसे भाजपा द्वारा जानबूझकर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे सम्मान और संवैधानिक मर्यादा के साथ किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version