*जस्टिस एल पी एन शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई दिशा दी….बाबूलाल मरांडी*

झारखंड आंदोलन के प्रबल योद्धा और धरतीपुत्र एल पी एन शाहदेव की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई भाजपा नेताओं ने शाहदेव चौक पर जस्टिस एल पी एन शाहदेव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्व एल पी एन शाहदेव झारखंड के योग्य और मिट्टी के उत्थान केलिए समर्पित योद्धा थे।

कहा कि उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई को एक नई दिशा दी। आंदोलन को आदिवासी मूलवासी समाज का आंदोलन बनाया।

कहा कि न्यायाधीश से अवकाश प्राप्त करने के बाद उन्होंने आंदोलन में अपनी पूरी ताकत लगा दी। अपनी गिरफ्तारी भी दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड की युवा पीढ़ी को ऐसे आंदोलनकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

*कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू* ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
कहा झारखंड को विकसित झारखंड,आत्मनिर्भर झारखंड का सपना स्व शाहदेव ने दिखाया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version