Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का दिव्य है माध्यम: सदानंद जी महाराज
Uncategorized

भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का दिव्य है माध्यम: सदानंद जी महाराज

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री कृष्णा में सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का शुभारंभ अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म से ओतप्रोत वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।इस पावन अवसर पर विख्यात भागवत कथावाचक श्री श्री 108 परमहंस डॉ. सदानंद जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण का मंगलाचरण कर कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से श्रोताओं को ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के महत्व से अवगत कराया।महाराज श्री ने भागवत के मूल तत्वों को सरल एवं सरस शैली में प्रस्तुत करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का दिव्य माध्यम है।प्रथम दिवस की कथा में गोकर्ण की कथा का विस्तृत वर्णन किया गया, जिसमें भागवत श्रवण के महात्म्य को समझाया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण द्वारा विदुर जी के घर जाने का प्रसंग सुनाकर यह संदेश दिया गया कि भगवान प्रेम और भक्ति के भूखे होते हैं, वैभव के नहीं। ध्रुव प्रसंग के माध्यम से अटूट श्रद्धा और तपस्या की महिमा का वर्णन किया गया, वहीं प्रह्लाद जी की कथा ने भक्तों को अडिग भक्ति और विश्वास का संदेश दिया।कथा क्रम में गंगा अवतरण, भगवान श्रीराम के चरित्र एवं आदर्श जीवन मूल्यों पर भी प्रकाश डाला गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन करते हुए जैसे ही नंद घर आनंद भयो की भावधारा बही, पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा। महाराज श्री द्वारा प्रस्तुत भजन एवं वाणी चर्चा ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।इस अवसर पर मंदिर को भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विधिवत पूजा-अर्चना पुजारी अरविंद पांडे द्वारा संपन्न हुई, आज के मुख्य यजमान विशाल अग्रवाल स पत्नीक थे। तथा कथा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि गुरूजी द्वारा आगामी दो दिनों में भी कथा के विभिन्न प्रसंगों का रसपान भक्तों को कराया जाएगा। इस अवसर पर-डूंगर मल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनोज चौधरी, विजय अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ,नंदकिशोर चौधरी, रविकांत शास्त्री,पवन तिवारी विनय सुबा,विशाल जालान, प्रमोद सारस्वत,सुनील पोद्दार, सुरेश चौधरी,विष्णु सोनी, मधुसूदन,विद्या देवी अग्रवाल, सरोज पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, मीनू पाड़िया, कविता गाड़ोदिया, सुनीता अग्रवाल, सुमन चौधरी, संतोष देवी अग्रवाल, शोभा जालान, मनीषा जालान, अमिता जालान, उषा मोदी,आशा मोदी,आशा सिंह, ललिता पोद्दार, शकुंतला केजरीवाल, सीता शर्मा, रेखा पोद्दार, सरिता अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.