Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी
Today's Top News

घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड सरकार में आज कोई सुरक्षित नहीं

अपहृत बच्चों को सुरक्षित खोज निकालने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिले सरकारी इनाम राशि

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने जलापूर्ति योजना में हुए घोटाले की जांच ने ईडी की कार्रवाई पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी की कार्रवाई दोनों पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई पर श्री मरांडी ने कहा कि इनकी तत्परता केवल मैच फिक्सिंग है।पहले ये सक्रियता दिखाते हैं फिर जानबूझकर चार्जशीट नहीं करते ताकि घोटालेबाजों,अपराधियों को बेल मिल जाए। और ऐसा ही आईएएस अधिकारी विनय चौबे ,सुधीर कुमार,नीरज कुमार ,महेश ,परेश ठाकोर,विक्रम ठाकुर को डिफॉल्ट बेल मिल गया।

कहा कि दिखावे केलिए एसीबी जिस तत्परता से गिरफ्तार करती है,उस तत्परता से 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं करती। ये जानबूझकर ऐसा करते हैं।पहले सूचना करवाते हैं,फिर लेनदेन तय होता है फिर गिरफ्तारी का नाटक होता है। बड़ा अच्छा धंधा बना लिया है राज्य की एसीबी ने।

कहा कि दूसरी ओर ईडी जब अपराधियों पर कार्रवाई कर रही तो राज्य पुलिस ईडी के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर रही।

कहा कि विगत वर्षों में हुए जलापूर्ति घोटाले में संतोष कुमार हाजिर नहीं हो रहा था।कई बार ईडी ने पूछताछ केलिए बुलाया था। पिछले सोमवार को अचानक संतोष कुमार ईडी के सामने प्रकट होते हैं। पूछताछ में जब अपने पहले वाले जवाब के उल्टा बोलते हैं तो ईडी ने उनकी पत्नी से भी पूछने की बात कही इतने पर से अपना सिर दीवार पर पटकते हैं, चोट आती है उसकी चिकित्सा कराई गई।वे सामान्य स्थिति में घर लौटते हैं।

कहा कि मंगलवार को संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाना में ईडी पर मुकदमा दर्ज करा दिया।और आज सुबह सुबह झारखंड पुलिस ईडी कार्यालय पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि ये क्या हो रहा,ऐसा लग रहा इसीलिए नए डीजीपी को बनाया गया है ताकि घोटालेबाजों को बचाया जाए ।

कहा कि यही एसीबी है जो तत्परता से गिरफ्तार करती है और रात को टेंपो से फाइल ढोती है ताकि घोटालेबाजों को बचाया जाए।

कहा कि राज्य में अराजकता,लूट,भ्रष्टाचार की भयावह स्थिति है।यहां कोई सुरक्षित नहीं।भाजपा ऐसा नहीं चलने देगी।झारखंड की सुरक्षा केलिए जगाना होगा।

उन्होंने राज्य के माननीय उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि इन बातों का स्वतः संज्ञान लेकर जांच किया जाए। ऐसे मामलों की सीबीआई जांच हो।

श्री मरांडी ने धुर्वा से अपहृत बच्चों की बरामदगी पर कहा कि आज झारखंड पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही, हटिया डीएसपी पटाखे फोड़ रहे। डीजीपी ने तो कानून की मर्यादा ही तोड़ दी। बच्चों को सीडब्लूसी न भेजकर सीधे गोद में बिठाकर प्रेसवार्ता कर रही।

कहा कि 2जनवरी से 8जनवरी तक लापता बच्चे धुर्वा, हटिया में थे,लेकिन पुलिस का खुफिया तंत्र विफल रहा।अंत में मीडिया और राजनीतिक दबाव में बातें फैली।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रयास किया।और जिसका परिणाम है कि बच्चे सकुशल वापस आ गए।
कहा कि घोषित इमाम की राशि सामाजिक कार्यकर्ता सचिन प्रजाति,डब्लू साहू,सन्नी को मिलनी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाय।

उन्होंने आशंका व्यक्त की पुलिस अधिकारी अपनी प्रशंसा में और रिकॉर्ड में दर्ज कराने केलिए इनाम को अपने खाते में डालेंगे।अगर ऐसा हुआ तो भाजपा विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस सक्रिय होती तो राज्य के 413बच्चे अभी तक लापता नहीं रहते।

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अजय साह , विजय चौरसिया भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.