: लातेहार: जिले के अक्सी रोड स्थित स्कूल के छात्रों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए. घायलों में 4 बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.
ऑटो में थे क्षमता से अधिक बच्चे
दरअसल, महुआडांड़ में स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो जा रही थी. बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था और इसकी रफ्तार भी तेज थी. इसी दौरान ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद बच्चों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम विपिन दुबे के निर…
[ वहीं एसडीएम ने चिकित्सीय टीम को भी अलर्ट कर दिया था. जहां चिकित्सकों ने सभी घायल बच्चों का इलाज शुरू किया. हालांकि जांच के बाद 12 वर्षीय अंकुर मिंज को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य बच्चों का प्राथमिक इलाज आरंभ किया गया है. इनमें 4 बच्चों की स्थिति अत्यंत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों की भीड़ भी अस्पताल में लग गई. घायल बच्चों को देखकर अभिभावकों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया. इधर घटना के बाद ऑटो चालक और सह चालक घटनास्थल से फरार हो गए. इस कारण अभिभावकों में नाराजगी भी देखी जा रही थी.

