Author: admin

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई की प्रबंधन समिति की बैठक जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट–चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, रेड क्रॉस जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, सचिव सुब्रतो सिन्हा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश केडिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने सितंबर 2023 में गठित समिति द्वारा अब तक की गई गतिविधियों की जानकारी ली। बताया गया कि जिले में…

Read More

सरायकेला।सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने कुचाई थाना क्षेत्र के लोप्सो गांव के घने जंगल में संचालित अवैध अंग्रेजी शराब निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ कर बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर शुक्रवार देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और कच्चा माल जब्त किया गया। सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल को शरणस्थली बनाकर बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर रहे हैं। इसकी पुष्टि होते ही एक विशेष छापेमारी टीम का गठन हुआ और पुलिस त्वरित कार्रवाई के लिए लोप्सो जंगल पहुंची। पुलिस…

Read More

चाईबासा: हिमांशु शर्मा की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को एक आसान मुकाबले में छः विकेट से पराजित कर न सिर्फ अपना जीत का अभियान शुरु किया बल्कि चार अंक भी हासिल कर लिए। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टूडेंट क्लब ने अभिषेक नाथ की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित पैंतीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। अभिषेक ने आठ…

Read More

जमशेदपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण से मुलाकात कर शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं कुत्तों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में बढ़ती जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर…

Read More

चाईबासा: चाईबासा से सटे बुंडूसाई गांव, पंचायत नरसंडा में शनिवार की संध्या को स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुजुर्गों और बच्चों में कंबल, मफलर और मोजे वितरित किए गए। करीब 50 बुजुर्गों और 50 बच्चों के बीच यह वितरण किया गया। विशेष रूप से उन बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई जिन्हें पहले कभी कंबल नहीं मिला था। कंबल पाकर बुजुर्ग और महिलाएं बेहद खुश दिखाई दीं और उन्होंने युवाओं की टीम का धन्यवाद किया। इस नेक कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद, आस्था, सनी साव, आदित्य आनंद, अंकित विश्वकर्मा के साथ गांव की सुशीला, साहिया और आंगनबाड़ी सेविका समेत…

Read More

धनवाद जिले के भ्रामन के बाद बोकरो जिले के भूतनाथ मन्दिर के सामने दिव्य अखण्ड ज्योति कलश रथ का शुभागमन हुवा,सैकड़ो की संख्या में उपस्थित गायत्री परिवार की महिलाएँ ओर पुरुषो ने पुष्प वर्षा के साथ रथ का स्वगत किये महिलाओ ने आरती कर ओर भजन गा कर मन मनमोह लिया पूरे तलगड़िया मोड़ तक 24 बहनो ने अखण्ड ज्योति कलश को स्कॉट करते हुवे तलगड़िया तक लाये सभी बहने पारम्परिक परिधान में शोभायात्रा में चल रही थी ,बोकरो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने बताया कि ये अखण्ड ज्योति कोई साधारण नही बल्कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के तपोनिष्ठ, आचार्य…

Read More

बोकारो। झारखंड के कुलाधिपति सह माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ.उपेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा लिखित दो पुस्तक झारखंड गठन और ग्रामीण विकास की रूपरेखा एवं झारखंड परिचयात्मक पृष्ठभूमि और मनरेगा का विमोचन राजभवन में किया। झारखंड ग्रामीण क्षेत्र बहुलता वाला राज्य है इसमें मुख्य रूप से छोटा – नागपुर के पठार एवं संथाल परगना के वन क्षेत्र शामिल हैं। प्रारंभिक काल से ही यह क्षेत्र अविकसित,उपेक्षित, तिरस्कृत एवं जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है। निरंतर बढ़ती आबादी का घनत्व,बेरोजगारी और निर्धनता के कारण राज्य से पलायन,तीव्र गति से बढ़ती सामाजिक विषमता ,उग्रवाद यह सोचने पर विवश कर…

Read More

बोकारो l दि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, न्यू सिजवा, राधा नगर में आज विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर हाजी कमरुल हक़ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रदर्शनी बच्चों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और कला के प्रति रुचि विकसित करती है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, हरित पर्यावरण, रोबोटिक्स,…

Read More