रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर एवं जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबदी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ शनिवार को हो गया। इस ट्रेड फेयर का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में ट्रेड फेयर का आयोजन से नेशनल एवं इंटरनेशनल उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर मिलता है। यह ट्रेड फेयर झारखंड के लिए एक बड़ा फेयर बनेगा। मैं भी इस ट्रेड फेयर में कई साल पहले खरीदारी करने आती थी। इसलिए इस ट्रेड फेयर से लगाव अधिक…
Author: जस्ट पोस्ट
भाजपा वाले लेने वाले लोग हैं देने वाले नहीं#वंचित समाज को समान अवसर मिल सके, यही हमारा उद्वेश्यहेमन्त सोरेनगोसाईंगांव/कोकराझार/असम/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने असम में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कोकराझार ज़िले के गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम प्रत्याशी फ्रेडरिक्सन हांसदा के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड की वीर परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ के आदिवासियों ने आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कभी गुलामी स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि अब झुकने…
रांची: राजधानी टेंपरिंग के मामले पहले केवल ऑनलाइन चालान से बचने के लिए सामने आते थे. लेकिन अब अपराधी भी पुलिस के कैमरों की नजर से बचने के लिए अपने वाहनों के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर रहे हैं. लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब इन तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.राजधानी रांची में हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर लूट की कई वारदातें सामने आई हैं. रांची के पुनदाग, खेलगांव और टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों के भीतर चार पेट्रोल पंपों से डकैती के मामले दर्ज हो…
रांची: वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में सिर्फ तीन दिन शेष हैं. राज्य सरकार ने शनिवार यानी 28 मार्च को भी कोषागार खुला रखने का निर्देश दिया है. राज्य भर के कोषागारों से धड़ाधड़ बिल पास किए जा रहे हैं.अब तक राज्य के सभी कोषागारों से 2,41,068 बिल पास किए जा चुके हैं. इसमें डोरंडा कोषागार से 10,879 करोड़ 16 लाख 03 हजार 603 रुपए के 19,234 बिल पास किए जा चुके हैं. वहीं प्रोजेक्ट भवन कोषागार से 10,271 करोड़ 05 लाख 73 हजार 340 रुपए के 11,607 बिल पास किए गए हैं.कोषागार का नाम* बोकारो – 6,276 बिल…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किया।साथ ही, राज्यपाल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश एवं उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किए।
ऑक्सीजेन पार्क में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीर अमर शहीद वीर नीलांबर वीर पीतांबर शाही भोक्ता का 168 वां शहादत दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने माल्यार्पण के उपरांत वहां उपस्थित खरवार समाज के विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि नीलाम्बर और पीताम्बर के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठानी चाहिए।बाबूलाल मरांडी जी ने शहीद निलंबर पीताम्बर के शहादत दिवस पर उनके साहस, बलिदान और आदिवासी गौरव को याद करते…
रसनाथ में होगी मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस का ठहराव,गिरिडीह सांसद ने परियोजनाओं को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता से कराया अवगतगिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर अपने संसदीय क्षेत्र व झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं व जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने विशेष रूप से पारसनाथ–मधुबन–गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने रेल मंत्री को इस बात से अवगत कराया कि यह परियोजना वर्ष 2018-19 में स्वीकृत होने के बावजूद झारखंड सरकार की उदासीनता व भूमि हस्तांतरण में देरी…
चैती दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी!विसर्जन शोभा यात्रा झंडा झांकी, ढ़ोल नगाड़ा, अस्त्र शस्त्र, छव नृत्य, चलन्त झांकी एवं बिक्की छाबड़ा एंड उनके टीम के द्वारा भजन गाते हुए भक्त नाचते, गाते झूमते हुए माँ भवानी के विसर्जन शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए! जुलुस के नेतृत्व कर्ता समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रवि कुमार पिंकू, उदय साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह लल्लू,सतीश सिंह, राहुल सिंह, बिनय सिंह, उत्तपल सरकार, मंजुल करकेटा, आकाश रजक, भोलू सिंह सहित समिति के पदाधिकारी गण शामिल हुए!
श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं युवा संगठन ने सयुंक्त रूप से रामनवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी भवन के बाहर शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों के बीच बुंदिया,नारियल एवं मसाला खिचड़ी का वितरण किया । इस कार्य को सफल बनाने हेतु विशेष रूप से सभा के अध्यक्ष किशन साबू, सचिव श्री नरेंद्र लखोटिया, सह सचिव श्री बसंत लखोटिया , महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती विजयश्री साबू,सचिव श्रीमती बिमला फलोर एवं युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री,सचिव हेमंत चितलांगिया के साथ विभोर डागा,सुरेश शारदा, दिनेश काबरा, पंकज साबू , श्याम बिहानी,रमन बोरा ,उत्सव मंत्री,गोवर्धन बिहानी, राजेश मारू,नरेंद्र लखोटिया,कुमुद लखोटिया,अनीता साबू,वंदना…
अपराधियों को मिले फांसी की सजा24 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए तो पूरे प्रदेश में भाजपा करेगी जोरदार आंदोलन29 को मशाल जुलूस ,30 को बंद हो सकता है पूरा हजारीबागमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में बताएं झारखंड की बदतर विधि व्यवस्था कोभाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू कल हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव से लौटने के बाद आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री साहू के साथ कुसुंबा जाने वालों में सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष…
