रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के दौरान मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी को बिना गारंटी बीस हजार तक का लोन देने की घोषणा पर चल रही सियासत के बीच मामला राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष पहुंच गया है. इस मामले में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़ाईक, सीमा सिंह आदि नेता शामिल हुए.राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद को लिखित शिकायत करते हुए बीजेपी शिष्टमंडल ने मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया है. गौरतलब…
Author: जस्ट पोस्ट
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस जांच और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक को बरकरार रखा है. मामले की अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी. मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल प्रशांत पल्लव ने बताया कि ईडी की क्रिमनल रीट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से आइए यानी interlocutory application फाइल किया गया है.जनरल प्रशांत पल्लव नेबताया कि राज्य सरकार यह चाहती है कि मामले की सुनवाई के लिए रोस्टर के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई हो. जिस पर पेस्टीसनर की तरफ…
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं बच्चा नहीं, चचा हूं,” और यह भी जोड़ा कि “मेरे सामने खड़े होने की उनकी हैसियत नहीं है।” इस बयान के बाद पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी अब सार्वजनिक बहस में बदल गई है।बहन के अपमान का आरोप, बयान पर जताई आपत्तितेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि सुनील सिंह ने उनके बयान को बचकाना बताया और…
हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक प्रभु प्रसाद सोनी से 7 फरवरी को 25 लाख रुपये के आभूषणों की लूट और गोलीबारी के विरोध में 9 फरवरी को बड़कागांव बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं. बंद से केवल मेडिकल दुकानों को मुक्त रखा गया. दैनिक बाजार मुख्य चौक, ऊपर चौक, बसरिया मोहल्ला रोड, कृषक चौक, टंडवा रोड, बादम रोड में सभी प्रकार की दुकानों को उसके मालिकों ने स्वेच्छा से बंद रखा. डेली मार्केट में धरना प्रदर्शन किया गया. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो अपने समर्थकों के साथ धरने पर भी बैठे और प्रशासन से…
रांची। मत्स्य निदेशालय के सौजन्य से मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र शालीमार, धुर्वा में सोमवार को पांच दिवसीय मोती पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरायकेला, खूंटी, सिमडेगा, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम तथा रांची जिले के 180 किसान भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में निदेशक (मत्स्य) अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मछलीपालन में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से केज कल्चर में झारखंड का नाम पूरे देश में प्रसिद्ध है, उसी तरह से मोती पालन के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कम जगह तथा अल्प…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में तगड़ा झटका लगा. देश की सबसे बड़ी अदालत ने सोमवार को कहा कि वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर में किसी को भी बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
रांची: लोक भवन उद्यान को लेकर राजधानीवासियों के उत्साह और अभूतपूर्व जनसहभागिता को देखते हुए राज्यपाल ने इसके आम नागरिकों के लिए खुले रहने की अवधि को आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है. अब लोक भवन उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम लोगों के भ्रमण और अवलोकन के लिए खुला रहेगा. यह निर्णय उद्यान को मिल रही जबरदस्त लोकप्रियता और लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.अब तक लोक भवन उद्यान में पहुंचे 4.92 लाख से अधिक सैलानीलोक भवन उद्यान इन दिनों रांची का सबसे बड़ा जन आकर्षण बन चुका है. रविवार…
गुरु नानक सेवक जत्था ने कांके डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कियागुरु नानक सेवक जाता ने आज 8 फरवरी रविवार को कांके प्रखंड के टिकरी टोला डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया. जत्था के सदस्य रातु रोड गुरुद्वारा से पाठ्य सामग्री एवं अन्य सामान लेकर दोपहर एक बजे कांके पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस्ती में जाकर एक सौ दस जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल,रबर समेत अन्य पाठ्य सामग्री तथा ट्रॉफी का वितरण किया. बच्चों ने वेलकम गीत गाकर जत्था के सदस्यों…
चतरा: जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बेकाबू रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से रोज लोगों की मौत हो रही हैं. इसी क्रम में रविवार को फिर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई.जानकारी के अनुसार चतरा के धमनियां मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से प्रह्लाद सिंह नामक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत बुजुर्ग सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी थे और चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थे.…
कांके। केंद्रीय मन: चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में एमएस धनंजय डीके यादव की मेन पावर कंपनी जो मसूपुर बिहटा पटना की है। इस कंपनी में बाह्य स्रोत से कार्यरत निजी सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहे 33 वर्षीय बिरसा कच्छप बुकरू, कांके निवासी की दर्दनाक मौत संस्थान परिसर में स्थित निदेशक आवास में पेड़ की डाली काटने के क्रम में डाली से दबकर हो गई। घटना लगभग 3:30 की बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक को आनन फानन में कांके ब्लॉक चौक स्थित कांके जनरल हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम, डॉक्टर शंभू के यहां लाया गया। जहां चिकित्सकों…
