भुज: गुजरात का कच्छ एक बार फिर कुदरत के निशाने पर आता दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में जिस तरह से धरती 24 बार कांपी है, उसने 2001 के उस काले मंजर की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे आए 4.6 तीव्रता के भूकंप के बाद आए ‘आफ्टरशॉक्स’ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे आम जनता के साथ-साथ वैज्ञानिक भी गहरी चिंता में हैं। भूवैज्ञानिकों की ताजा रिपोर्ट ने खतरे की घंटी बजा दी है। जांच में पता चला है कि इस बार केवल एक…
Author: जस्ट पोस्ट
बीजिंग: चीन अपनी अजीबोगरीब और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार उसने जो किया है, उसने स्मोकर्स यानी धूम्रपान करने वालों की नींद उड़ा दी है। चीन के शेनझेन शहर के कुछ प्रमुख शॉपिंग मॉल्स ने सार्वजनिक शौचालयों में धूम्रपान रोकने के लिए एक ऐसा ‘स्मार्ट’ तरीका निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब अगर किसी ने टॉयलेट के अंदर छिपकर सिगरेट सुलझाने की कोशिश की, तो उसकी गोपनीयता पल भर में खत्म हो जाएगी। धुआं उठते ही ‘साफ’ हो जाएगा दरवाजा रिपोर्ट के मुताबिक, शेन्जेन के शुइबेई इंटरनेशनल सेंटर और…
रियाद/दुबई: खाड़ी देशों की चकाचौंध के बीच भारतीय युवाओं के लिए एक ऐसी खबर आई है जो उनके सपनों को नए पंख लगा सकती है। एक ताजा रिसर्च रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि अगले पांच वर्षों में यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के जॉब मार्केट में भारी उछाल आने वाला है। अनुमान है कि 2030 तक इन दोनों देशों में 15 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होगी, यानी हर साल करीब 3 लाख नए रोजगार के अवसर। एआई के बावजूद नहीं घटेगी इंसानी जरूरत अक्सर चर्चा रहती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नौकरियों…
जामताड़ा: जामताड़ा जिले में अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कानून का डंडा चल गया है। जिले के कप्तान एसपी राजकुमार मेहता ने कड़ा रुख अपनाते हुए जामताड़ा थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थानेदार की कुर्सी गई, गश्ती टीम भी नपी कार्यवाही की शुरुआत जामताड़ा थाना क्षेत्र से हुई, जहाँ लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में विफल रहने के आरोप में थानेदार संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। लेकिन असली…
वॉशिंगटन: पाकिस्तान की पुरानी ‘दोहरी चाल’ अब उसके लिए जी का जंजाल बनने वाली है। वॉशिंगटन से आई एक ताजा रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल मचा दी है। इस रिपोर्ट का सार सीधा है—अगर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा स्थिरीकरण मिशन’ में वादाखिलाफी की, तो पाकिस्तान दुनिया की नजरों में एक ‘अविश्वसनीय साथी’ बनकर रह जाएगा। आज की तारीख में जनरल मुनीर की ताकत तीन खंभों पर टिकी है: सेना पर लोहे जैसी पकड़, इस्लामाबाद की कमजोर कठपुतली सरकार और इमरान खान की सियासी घेराबंदी। लेकिन रिपोर्ट कहती है कि यह ताकत अब बाहरी…
जमशेदपुर: लौहनगरी में सोमवार को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जहाँ एक ओर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं, वहीं दूसरी ओर रविवार को जुगसलाई फाटक गोलचक्कर के पास अचानक लगी भीषण आग ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। रेलवे ट्रैक के किनारे रखे पुराने टायरों के ढेर से उठी आग की ऊँची लपटों और काले धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद जमा थे टायर मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के करनडीह स्थित जाहेरथान जाने वाले मार्ग को सुरक्षित और व्यवस्थित करने के…
मांडर: जाहेर गांव स्थित पांच एकड़ जमीन को लेकर सीओ चंचला कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार हुई बैठक बेनतीजा निकली। इससे नाराज ग्रामीणों ने लगभग एक एकड़ में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कराई गई चहारदीवारी तोड़ दी। घटना शुक्रवार को दिन के लगभग तीन बजे की है। इस दौरान ग्रामीणों ने मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के दो शिक्षकों की पिटाई कर दी जिससे उनके सिर में चोट लगी है दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल मांडर में कराया गया। इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने छह नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत मांडर थाने में दर्ज कराई है। इससे…
रांची: झारखंड की माटी से एक बार फिर ऐसी प्रतिभा निकली है जिसने पूरी दुनिया में राज्य का मान बढ़ा दिया है। रांची के ओरमांझी प्रखंड स्थित मुंडा टोली की रहने वाली 14 वर्षीया अनुष्का को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान केवल अनुष्का की प्रतिभा का नहीं, बल्कि उस अटूट हौसले का है जिसने गरीबी, अभाव और पिता की बीमारी जैसी चुनौतियों को हराकर फुटबॉल के मैदान पर सफलता की नई इबादत लिखी है। अनुष्का की सफलता के पीछे का संघर्ष रूह कंपा देने वाला है। एक छोटे से मिट्टी के…
रांची: पूरा प्रदेश हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। बर्फीली हवाओं और उत्तर-पश्चिमी मौसम प्रणाली के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में कनकनी बढ़ गई है। सुबह के समय कई जिलों में घनघोर कुहासा देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के 12 जिलों के लिए शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार की सुबह जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।राज्य में…
अहमदाबाद: गुजरात देश के उन राज्यों में तेजी से शामिल हो रहा है, जहां नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत आधार मिल रहा है। सक्रिय सरकारी नीतियों और युवाओं को आगे बढ़ाने वाले दृष्टिकोण के चलते गुजरात आज युवा उद्यमिता का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। गुजरात सरकार की स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी (एसएसआईपी) के तहत स्थापित आई-हब गुजरात ने नए विचारों को सफल व्यवसायों में बदलने में अहम भूमिका निभाई है। एसएसआईपी को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वर्ष 2019 में ई-हब गुजरात की स्थापना की गई थी। यह एक सिंगल-विंडो…
