Author: जस्ट पोस्ट

झारखंडसराईकेला : आदित्यपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवान गांधी के बेटे कैरव गांधी के अचानक लापता होने से शहर में हड़कंप मच गया है। परिवार और उद्योग जगत के लोग इस घटना से बेहद चिंतित हैं।एनएच 33 पर सड़क किनारे मिली लावारिस कारमंगलवार देर शाम कैरव गांधी की कार एनएच 33 पर कांदरबेड़ा के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। कार मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बिष्टुपुर थाना को इसकी जानकारी दी गई।देर रात तक नहीं लौटे थे घरपरिजनों के अनुसार कैरव गांधी मंगलवार को घर से…

Read More

भाजपा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 12 दिनों से लापता बच्चे बरामद हुए, इसमें दो राय नहीं कि पुलिस ने काफी मेहनत की, दिन-रात एक कर दिया। इसी का परिणाम है कि यह बात गांव-गांव तक फैल गई और लोग इन बच्चों को ढूँढने में लग गये। अंततः बजरंग दल के युवाओं ने ही इन बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला।कहा कि रामगढ़ के चितरपुर से बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, डबलु साहु, सन्नी और उनके साथियों ने जिस दिलेरी से बच्चों को बरामद किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। तस्वीरें आपके सामने हैं, मैंने…

Read More

राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू बीजेपी की झारखंड इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए. केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने इसकी जानकारी दी. आदित्य साहू वैश्य समाज से ताल्लुक रखते हैं. ओराम ने राज्य से नेशनल काउंसिल के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की. राज्य से 21 नेशनल काउंसिल सदस्य पदों के लिए चुने गए प्रमुख नेताओं में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, मधु कोड़ा और चंपई सोरेन, सांसद संजय सेठ और दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, और पूर्व सांसद करिया मुंडा और गीता कोड़ा शामिलजुएल ओराम ने कहा, “मुझे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के हबीबी नगर (बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र) में आज एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं.मृतकों के नाम, रशीदा परवीन (पति- मुस्ताक), नन्ही परवीन (पति- सद्दाम) और सद्दाम (पिता- युनूस) है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग झाड़ी साफ कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया. आशंका जताई जा रही है कि झाड़ी में पहले से दबा हुआ कोई विस्फोटक पदार्थ (संभवतः पुराना बम या विस्फोटक सामग्री) था, जो सफाई के दौरान फट गया. एक महिला ठंड में धूप सेंकने के लिए…

Read More

युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा को रांची विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोहित के महासचिव के रूप में उनके योगदान को पार्टी ने सराहा है।एक बार फिर से आलाकमान ने उन पर विश्वास जताया है और रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है । लगातार दूसरी बार उन्हें पुनः प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने रांची विधानसभा चुनाव में रांची सीट से टिकट लिए मजबूती से दावेदारी की थी । झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर , प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव द्वारा यह कहा गया है कि…

Read More

रांचीः दावोस में होनेवाले इस वर्ष के विश्व आर्थिक सम्मेलन कई मायनों में अहम होगा. पहली बार इस सम्मेलन में झारखंड को मौका मिलने की खास तैयारी राज्य सरकार के द्वारा की जा रही है.इस सम्मेलन के माध्यम से ग्लोबल मंच पर झारखंड औद्योगिक क्षमता और इनफिनाइट ऑपर्च्युनिटी स्टेट का संदेश तो देगा. साथ ही यह भी स्पष्ट करेगा कि जब आधी आबादी नेतृत्व करती हैं, तो अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं. लोग अप्रत्याशित बदलावों का सामना करने वाले बनते हैं और विकास स्थायी होता है.कुछ ऐसा ही संदेश झारखंड की बेटी और झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का चुना जाना लगभग तय हो गया है। मंगलवार को हुए नामांकन में वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार रहे। पार्टी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई और दोपहर 2 बजे समाप्त हुई। चुनाव पदाधिकारी ने दी जानकारी झारखंड भाजपा के चुनाव पदाधिकारी और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल आदित्य साहू का ही नामांकन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा राज्य से राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए कुल 21 नामांकन…

Read More

पेसा नियमावली लागू नहीं होने से जुड़ी अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और पंचायती राज विभाग की ओर से हाईकोर्ट को यह जानकारी दी गई कि राज्य में पेसा नियमावली लागू कर दी गई है. इसके बाद अदालत ने याचिका को निष्पादित करते हुए बालू घाटों की नीलामी के बाद अलॉटमेंट पर लगाई गई रोक के आदेश को खत्म कर दिया है.झारखंड हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब राज्य में बालू घाटों की नीलामी के बाद उसके अलॉटमेंट का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. इस संबंध…

Read More

रांची की सड़कों की तस्वीर अब बदलेगी. शहर को साफ, सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम ने एक नया और सख्त सिस्टम लागू किया है. इसके तहत “डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT)” बनाई गई है. इस फैसले के बाद अब किसी भी सड़क की हालत खराब होने पर यह स्पष्ट होगा कि कौन जिम्मेदार है और उसकी जवाबदेही तय होगी.शहर की 10 सबसे अहम और व्यस्त सड़कों को चुना गया है.हर सड़क के लिए अलग टीम बनाई गई है.हर सड़क की जिम्मेदारी एक सहायक अभियंता (Assistant Engineer) को दी गई है.अब एक ही अधिकारी उस सड़क से…

Read More

खूंटी जिला पुलिस ने जमुवादाग तालाब के समीप हुई पड़हा राजा सोमा मुण्डा की हत्या के मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिनमें खूंटी का रहने वाला बाहा मुण्डा, देवा पाहन, अनिश मुण्डा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश, पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित और रांची के किशोरगंज का रहने वाला देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल हैखूंटी पुलिस ने मंगलवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल कुछ अन्य अभियुक्त अभी भी फरार हैं. उनकी पहचान कर ली…

Read More