वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा प्रोजेक्ट भवन में आयोजित प्री-बजट बैठक के दूसरे दिन परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए.फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बैठक में शामिल होकर बजट 2026-27 के लिए परिवहन क्षेत्र को प्राथमिकता देने की मांग की.किशोर मंत्री ने कहा कि बस, ट्रक और लॉजिस्टिक्स सेवाएं केवल व्यवसाय नहीं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन हैं. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को मजबूत किए बिना रोजगार सृजन, व्यापार विस्तार और राजस्व वृद्धि संभव नहीं है. इसलिए परिवहन क्षेत्र को बजट में विशेष प्राथमिकता मिलनी…
Author: जस्ट पोस्ट
झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विश्व आर्थिक सम्मेलन में झारखंड की पहली आधिकारिक भागीदारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. सीएम ने कहा है कि प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास के आदर्शों से प्रेरित होकर, झारखंड दावोस में वैश्विक साझेदारों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है.स्विटजरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्व आर्थिक सम्मेलन 2026 में उनकी भागीदारी के बारे में जानकारी दी. यह झारखंड का दावोस में पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है, जो राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य…
रांची, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित दो दिवसीय बजट-पूर्व कार्यशाला के दूसरे दिन नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने अपराह्न सत्र में सहभागिता की। यह कार्यशाला वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन स्थित एनेक्सी सभागार में आयोजित की गई।अपराह्न सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कल्याण एवं विकास सहित अन्य विषयों पर सुझाव, इनपुट एवं विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं…
अब झारखंड निकाय चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता सभी 48 सीटों पर जीतेंगेयह सबका साथ सबका विकास की जीत है…बाबूलाल मरांडीदेश भर में भगवा लहर ….कर्मवीर सिंहभाजपा प्रदेश कार्यालय में आज महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई। आज महाराष्ट्र की जनता ने राष्ट्रविरोधी , तुष्टीकरण की मानसिकता को पराजित किया है, और राष्ट्रवादी विकासोन्मुख सोच वाले लोगों को प्रचंड जीत दिलाई है।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जीत की खुशी में ढोल बाजों की थाप पर पटाखे छोड़ कर और मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश और रांची महानगर के…
रांची के झिरी स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में कचरा प्रबंधन के मामले में झारखंड हाई कोर्ट काफी सख्त रुख अपनाए हुए है. हाई कोर्ट ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई है कि झिरी से पुराना जमा कचरा हटाने की रफ्तार बहुत धीमी है.कोर्ट ने कहा है कि अब तक के काम की गति को देखते हुए मात्र 15% कचरा ही हटाया जा सका है. अदालत ने सरकार से स्पष्ट पूछा है कि अब तक पूरा कचरा क्यों नहीं हटाया गया? इसे पूरी तरह साफ करने की निश्चित समय सीमा क्या है? उसके निस्तारण के लिए उपयोग की जा रही…
राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी सहायक द्वारा आयोजित मारवाड़ी महोत्सव को संबोधित किया. कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान के मारवाड़ी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक और पारंपरिक विरासत को झारखंड की धरती पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास है. राज्यपाल शुक्रवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में मारवाड़ महोत्सव को संबोधित कर रहे थे.राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से विविध सांस्कृतिक परंपराएं, पारंपरिक वेशभूषा, व्यंजन, हस्तशिल्प कला, प्रदर्शनी और अनेक रचनात्मक गतिविधियां एक मंच पर देखने को मिल रही हैं. यह आयोजन…
जिले से पदमा गेट के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-7) के सब-इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सड़क पार कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, JAP-7 में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर अनिल पासवान पदमा गेट के पास बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल पासवान सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों…
झारखंड भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष आदित्य साहू गुरुवार को परिवार के साथ झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेम, विश्वास और समर्पण के कारण ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.उन्होंने ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को राज्य के हर गांव, कस्बा, टोला व समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. झारखंड की वर्तमान…
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज रांची समाहरणालय में जिले की विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.इस बैठक में DMFT, Untied Fund, CSR, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, सांसद निधि, विधायक निधि और 15वीं वित्त आयोग (स्वास्थ्य) से चल रही योजनाओं की स्थिति देखी गई. कई योजनाएं अभी अधूरी हैं, जिन पर विशेष चर्चा की गई.उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरे काम तय समय पर पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि सभी काम सही गुणवत्ता के साथ और नियमों के अनुसार होने चाहिए.उपायुक्त ने बताया कि इन योजनाओं का मकसद जिले…
जमशेदपुर के प्रमुख उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से शहर में चिंता का माहौल है. व्यस्त इलाके से हुए इस अपहरण की घटना ने आम जनता के साथ-साथ व्यापारिक वर्ग की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.इस मामले को लेकर विधायक सरयू राय ने झारखंड सरकार की डीजीपी तदाशा मिश्रा से बातचीत की. इसके अलावा उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय से भी चर्चा की.सरयू राय ने कहा कि काफी समय बाद जमशेदपुर में इस तरह की गंभीर…
