Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»आर्यसमाज रांची ने श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया
Breaking News

आर्यसमाज रांची ने श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read3 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: ‌श्रद्धानंद पथ पर स्थित आर्यसमाज मंदिर रांची ने आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया। 23 दिसंबर 1926 को स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, घर वापसी के प्रारंभ कर्ता , दिल्ली के जामा मस्जिद से वेदमन्त्र बोल कर वेद व्याख्या करने वाले स्वामी श्रद्धानंद जी को एक मतांध अब्दुल रशीद ने गोली मार दिया और वे धर्म की वेदी पर बलिदान हो गए । आर्यसमाज रांची ने आज उनका बलिदान दिवस मनाया।

आज प्रातः श्री राजेन्द्र आर्य जी , मंत्री अजय आर्य जी सपत्नीक, श्री स्वयं ओक्षा सपत्नीक यजमान थे । इसी कड़ी में पंजाब से आए हुए प्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित जगत वर्मा जी ने बहुत ही प्रभावशाली भजन प्रस्तुत किया । इसके बाद डी ए वी नंदराज की छात्राओं ने श्रद्धानंद जी और शिक्षा सबों के लिए इस विषय पर एक एकांकी प्रस्तुत कर बहुत तालियां बटोरी। इसके बाद बिजनौर से आए हुए आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी जी ने स्वामी श्रद्धानंद के व्यक्तित्व और कर्तृत्व पर प्रकाश डाला।

इन्होंने कहा कि श्रद्धानंद एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनसे यह सीखा जा सकता है कि जब चाहो सुधर सकते हो और अच्छा बन सकते हो । एक भोगी ,विलासी युवा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी से कुछ प्रश्न करता है और उत्तर पाकर कहता है स्वामी जी! आपके सामने शंका तो खत्म हो गया पर ईश्वर पर विश्वास नहीं हो रहा है। स्वामी जी कहते हैं जब ईश्वर की कृपा होगी तभी तुम विश्वास कर पाओगे। बस अच्छा काम करते रहो । जीवन जीने का यही रहस्य है कि हम अच्छे रहें, अच्छा काम करें बाकी परमात्मा पर छोड़ दें।

आज आर्यसमाज के संरक्षक श्री शत्रुघ्न लाल गुप्ता जी, संरक्षिका श्रीमती सुशीला गुप्ता जी, मंत्री अजय आर्य जी , डी ए वी नंदराज के प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री संजय आर्य जी , पंडित विमलेंद्र जी, पंडित प्रद्युम्न जी , श्री पूर्णचंद आर्य , श्री पवन मिश्र आदि उपस्थित थे । सभी कार्यक्रमों का संचालन श्री अशोक कुमार पाठक ने किया। अंत में विद्वानों को शाॅल आदि देकर सम्मानित किया गया। समाज के प्रधान श्री राजेन्द्र आर्य जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हो गया।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.