Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»सेवा भारती, रांची महानगर का वार्षिकोत्सव सह बाल मेला संपन्न
Uncategorized

सेवा भारती, रांची महानगर का वार्षिकोत्सव सह बाल मेला संपन्न

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 1, 2026No Comments4 Mins Read6 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

सेवा कार्यों से सामाजिक उन्नयन – मीरा मुंडा सेवा भारती,

रांची महानगर की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं संत रविदास की 649 वीं जयंती पर वार्षिकोत्सव सह बाल मेला एवं ‘ भारत स्वावलंबन की ओर ‘ महिला कार्यशाला का आयोजन रविवार को न्यू एजी कॉपरेटिव कॉलोनी, कडरू मैदान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वावलंबन केंद्र की महिलाओं के लिए देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। स्वावलंबन गोष्ठी की मुख्य अतिथि श्रीमती रोशनी खलखो,पूर्व पार्षद ने कहा कि स्वावलंबी व सशक्त मातृशक्ति राष्ट्र की शक्ति है। परिवार में एक महिला शिक्षित-संस्कारित है तो पूरे सदस्यों का कुशल मार्गदर्शन करती हैं। आज सशक्त महिलायें सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ कर अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्बोधन में श्रीमती उषा जालान,एकल अभियान की केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सेवा भारती के स्वावलंबन आयामों के माध्यम से अभावग्रस्त महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षित युवतियां-महिलाएं अपने मुहल्लों में दुकान खोल कर स्वरोजगार से जुड़ गई हैं। इस अवसर पर स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्रों की देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ सुपर्णा बरूवा,प्रसिद्ध संगीतज्ञ व कला मर्मज्ञ एवं रांची महिला महाविद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती सुजाता मजुमदार ने प्रथम और द्वितीय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की भूमिका सेवा भारती की न्यासी श्रीमती सोनी मेहता ने रखा जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्वावलंबन प्रशिक्षण प्रमुख श्रीमती संयुक्ता देवी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सपना सिंह साथ ही कार्यक्रम संयोजन डॉ निधि सहाय ने किया।
एक दिवसीय बाल मेला में ट्रेन मैन आशीष,मुंबई द्वारा भिन्न-भिन्न इवेंट्स में बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया गया। मौके पर स्वावलंबन केंद्र की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित वस्तु विक्रय केंद्र सह प्रदर्शनी लगाई गई थी।
सार्वजानिक कार्यक्रम में सेवा बस्तियों के 2000 बच्चों ने सामुहिक मंत्रोच्चार,गीत एवं योगासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर भिन्न भिन्न नगरों की ओर से मनोहारी साँस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सेवा भारती के पदाधिकारियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया साथ ही जगन्नाथ पुर संस्कार केंद्रों के 250 बच्चों का एक साथ सामुहिक नागपुरी नृत्य गान आकर्षण का केन्द्र रहा।
सार्वजनिक कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत परिचय चंद्रकांत रायपत,महानगर अध्यक्ष ने किया। मौके पर वार्षिक प्रतिवेदन महानगर सचिव श्याम टोरका ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्तमान में रांची नगर में 115 सेवा कार्य चल रहे हैं इसे विस्तार कर 250 सेवा कार्य का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नवीन जयसवाल,विधायक,हटिया ने कहा कि वंचित,उपेक्षित बस्ती में सकारात्मक परिवर्तन कर रही है सेवा भारती। आज संस्कारित शिक्षा के माध्यम से समाज में संस्कार का वातावरण बन रहा है।
वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए सेवा भारती के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि बच्चों को बाल मन से ही संस्कारों एवं अच्छे व्यवहार के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। बच्चों में प्रारंभिक काल में जल और पर्यावरण संरक्षण का स्वभाव विकसित करने की आवश्यकता है। यही बच्चे बड़े होकर कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बन के राष्ट्र निर्माण के सहभागी होंगे।
वार्षिकोत्सव की मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा मुंडा ने कहा कि सेवा भारती के माध्यम से समाज के वंचित, उपेक्षित, अभावग्रस्त और पीड़ित परिवारों के बीच विभिन्न सेवा कार्यों द्वारा बस्ती का सर्वांगीण उन्नयन किया जा रहा है। स्वावलंबन आयामों के द्वारा महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है। आज सेवा-संस्कारों से बच्चों के साथ अभिभावकों में भी बदलाव आ रहा है। सेवा कार्य पवित्र कार्य है। समाज से कटे दीन-हीन लोगों को समृद्धशाली बनाकर समरस समाज का वातावरण बनाने का कार्य सेवा भारती बखूबी कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख विनय लाल ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीतू सिन्हा ने किया। मौके पर वार्षिकोत्सव के प्रबंधकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरूशरण प्रसाद,सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल,पवन मंत्री, शुभेन्दू भट्ट,मनोज सिंघानिया,कमल केडिया,कमल पोद्दार,परमानन्द कुजारा,सुनील सिंह,कंचन प्रभा,सुष्मिता पाण्डेय,रमाकांत दुबे,अमरेंद्र विष्णुपुरी,भरत बगड़िया,रंजय ओझा,महावीर प्रसाद सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.