कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्यसभा चुनाव-2026 के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल के मंत्रीगण एवं विधायकगण की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सत्ताधारी दल के सभी मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे। इस दौरान राज्यसभा चुनाव से संबंधित रणनीति एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सत्तारूढ़ दल के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने तथा राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version