
पं विजय शंकर मेहता के सानिध्य में देश,विदेश में टी वी चैनलों के माध्यम से एक साथ सवा लाख लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
——————————————–
श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची और नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में एक शाम युवाओं के नाम का कार्यक्रम आयोजित किया गया
——————————————–
रांची:- सनातन दर्शन को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर श्री हनुमान सेवा संस्थान ,रांची एवं नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर सहित जीवन प्रबंधन समूह द्वारा एक अभिनव अनुष्ठान “एक शाम युवाओ के नाम” का आयोजन रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रारंभ हुआ।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से एक साथ देश-विदेश में बैठे सवा लाख लोगों ने एक ही समय में हनुमान चालीसा का पाठ कर स्वामी विवेकानंद और हनुमान जी के आदर्शों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राम दरबार एवं स्वामी विवेकानंद जी के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। श्री हनुमान सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री राकेश भास्कर ने आए हुए सभी माननीय अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि विगत 15 वर्षों से संस्थान इस आयोजन के माध्यम से समाज में भारतीय दर्शन और राष्ट्रीयता की भावना का संचार कर रहा है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विगत 15 वर्षों से रांची में “एक शाम युवाओं के नाम” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रख्यात कथावाचक व प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता जी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और हनुमान जी के समर्पण व भक्ति के आधार पर जीवन प्रबंधन का सूत्र पर व्याख्यान देते हैं
चैनलों के माध्यम से देश-विदेश में हुआ अनुष्ठान का सीधा प्रसारण
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल सहित कई प्रमुख चैनलों के माध्यम से किया गया, जिसके द्वारा देश-विदेश में बैठे लाखों लोगों ने जुड़कर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
श्री हनुमान सेवा संस्थान, रांची एवं नारायण सेवा संस्थान ,उदयपुर के सानिध्य में आयोजित हुआ आयोजन
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। उदयपुर की यह संस्था द्वारा विगत चार दशकों से सम्पूर्ण भारत में दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु अनेक सेवा प्रकल्पों का निरंतर संचालन किया जा रहा है।
संस्थान द्वारा जन्मजात दिव्यांगता की शल्य चिकित्सा, सहायक उपकरण, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी वितरण तथा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को कृत्रिम हाथ-पैर प्रदान करने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही हैं।
संस्थान अब तक 4,51,057 से अधिक दिव्यांगजनों की सफल शल्य चिकित्सा कर चुका है तथा 38,982 से अधिक कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एयरपोर्ट पर पंडित विजयशंकर का हुआ भव्य स्वागत।
सोमवार को सुबह रांची एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर समिति के सदस्यों द्वारा पंडित विजय शकर मेहता जी का भव्य स्वागत किया गया।काफी संख्या में मौजूद संस्था के सदस्य व पदाधिकारियों के द्वारा श्री मेहता का पुष्प गुच्छ एवम माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात प्रातः 9:30 बजे पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, हरमू में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया और पार्क परिसर की सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया गया।
श्री हनुमान सेवा संस्थान के द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
संस्थान के द्वारा दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक द कार्निवाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के कई सदस्यों और युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपना योगदान समर्पित किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री
पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवीपूर्व भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री श्री कर्मवीर जी ,राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ,श्री आदित्य साहू ,विधायक सह अयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्री सरयू राय , हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, वरुण साहू, सहित पूर्व पार्षद, नगर अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्था सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता रखी।
वहीं संस्थान के अध्यक्ष श्री राकेश भास्कर , उपाध्यक्ष श्री प्रमोद सारस्वत, रामदेव पांडेय, मुकेश पांडेय, श्री धर्मेंद्र तिवारी, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री सुरेश सिंह ,श्री राज किशोर सिंह, श्री अजय सिंह, आलोक कुमार, श्री इंद्रजीत यादव, श्री बिमलेश कुमार, श्री अरविंद भगत, श्री नवीन झा, श्री शंभु प्रसाद, श्री रामचंद्र जायसवाल, श्री सुदर्शन सिंह,बनर्जी, सुश्री दया भास्कर, विवेक भास्कर,जया भास्कर, संतोष अग्रवाल, राजीव चौधरी,भाब्या भास्कर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

