
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा दिनांक 2 जून से 6 जून तक शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में 13 वें पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्नहर्ता गणेश जी के स्मरण, सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रूपा अग्रवाल जी और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना ओझा जी एवं सुनीता ओझा के द्वारा किया गया।
रांची शाखा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सबका स्वागत किया।
उषा विजयवर्गीय जी ने ओम् का उच्चारण एवं गायत्री मंत्र और मंजू केडिया जी ने हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना एवं भजन सिखाया।
पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं की प्रतिभा को निखारने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समर कैंप के पहले दिन कक्षा 6-7-8 की 85 छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बेबी शर्मा ने योग , मीतू विजयवर्गीय ने नृत्य और समिति की बहनों द्वारा एनवेलप मेकिंग और चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया।
मंच संचालन रीता केडिया और धन्यवाद ज्ञापन बबीता नारसरिया द्वारा किया गया।
सभी बच्चों को ड्राइंग कापी कलर,पेंसिल, इरेजर, शार्पनर , टॉफी, बिस्कुट और स्नेक्स दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नैना मोर, रेखा जैन, बिना बुबना, अर्चना अग्रवाल, पूनम टेकरीवाल, स्वर्ण जैन, चंदा सिंघल का विशेष योगदान रहा इन सब बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी

