मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद धनबाद की 6 विधानसभा में 112 बूथ की बढ़ोतरी हुई है। अब धनबाद की 6 विधानसभा में बूथों की संख्या 2484 हो गई है। पहले यह संख्या 2372 थी। भारत के निर्वाचन आयोग ने भी उक्त बूथों के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।

इसकी जानकारी देते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बाद 38 सिंदरी विधानसभा में 457, 39 निरसा में 422, 40 धनबाद में 485, 41 झरिया में 331, 42 टुंडी में 401 तथा 43 बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 388 बूथ सहित कुल बूथों की संख्या 2484 हो गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version