रांची : माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर, माननीय सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में रिनपास में कार्यरत डालसा की पीएलवी शारदा देवी ने रिनपास की साइकिएट्रिक सोशल वर्कर डॉ मालती से मिलकर स्वस्थ महिला मानसिक रोगी के घर का पता लगाया और उसके बाद संबंधित थाना से संपर्क कर उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों को महिला से बात कराया गया। उसके बाद महिला के भाई को सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के लिए महिला का आधार कार्ड, राशन कार्ड, संबंधित थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी के साथ ही साथ परिजनों के साथ रोगी की फोटो भी साथ लाने को कहा गया था। मानसिक रोगी का भाई सभी जरूरी कागजातों के साथ रिनपास आए और पीएलवी शारदा देवी से मिला। पीएलवी शारदा देवी ने इसकी सूचना डॉ मालती को दी इसके बाद जांच की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात महिला और उसके भाई की काउंसलिंग की गई। तत्पश्चात दो महीने की दवा देकर दो महीने के बाद मानसिक रोगी के साथ परिजनों को अस्पताल आने को कहा गया। इस कार्य के लिए परिजनों ने पीएलवी शारदा देवी और डॉ. मालती को धन्यवाद दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version