Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»तीन करोड़ में झारखंड आंदोलन को खरीदने वाले, भाजपा को न पढ़ाएं नैतिकता का पाठ : आदित्य साहू
Uncategorized

तीन करोड़ में झारखंड आंदोलन को खरीदने वाले, भाजपा को न पढ़ाएं नैतिकता का पाठ : आदित्य साहू

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 9, 2026No Comments4 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

कांग्रेस द्वारा भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग करने के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार

16 विधायक रखकर कांग्रेस खुद हॉर्स ट्रेडिंग करने का कर रही काम

दूसरे को उपदेश देने से पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस

भाजपा ने झारखंड को जोड़-तोड़ एवं खरीद फरोख्त की राजनीति और भ्रष्टाचार से उबारने का किया है काम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग करने के आरोप पर करारा प्रहार किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है लेकिन कांग्रेस ने लोकलाज की सारी मर्यादाओं को लांघने का काम किया है।

श्री साहू ने कांग्रेस से पूछा है कि उनकी पार्टी के और बीजेपी के कितने सदस्य झारखंड विधानसभा में हैं ? झारखंड में कांग्रेस से कहीं अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी के हैं। 16 विधायक रखकर कांग्रेस खुद हॉर्स ट्रेडिंग करने का काम कर दूसरे को उपदेश देने का काम रही है। कांग्रेस बतलाये कि वह 28 सदस्य कैसे पूरा करेगी? यह लोग खरीद फरोख्त करने का काम कर रहे हैं और उल्टा बीजेपी को आंख दिखाने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पैसे की राजनीति नहीं करती है, खरीद फरोख्त पर हमारी पार्टी विश्वास नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, तब कोई बात करनी चाहिए।

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरा को झारखंड एवं देश की जनता ने बार-बार देखा है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। यह वही कांग्रेस है जिन्होंने झारखंड के आंदोलन को 3 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है। पैसों से लोगों को तौलना इनका स्वभाव रहा है। जिन जिन राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार या इनके समर्थन से सरकार रही है उसको दीमक की तरह चाटने का काम कांग्रेस करती है। झारखंड को भी दीमक की तरह चाट रही है। झारखंड को बर्बाद करने के लिए राज्य को गलत दिशा में ले जा रही है। ये लोग भाजपा को नैतिकता की पाठ नहीं पढ़ाएं। सूचना है कि कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में ले जाने के लिए परेशान है। कांग्रेस को अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं है। बोली लगाने, डराने, धमकाने के लिए उन्हें अन्यत्र ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस बतलाए कि वह विधायकों को बाहर क्यों ले जाना चाहती है ?

आदित्य साहू ने कहा कि हमारी पार्टी की इच्छा थी कि कोई कार्यकर्ता ही राज्यसभा जाए। लेकिन बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। बीजेपी चाहती तो जोड़ तोड़ की राजनीति से किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव भेज सकती थी लेकिन हम उस पार्टी और परिवार के सदस्य हैं जहां एक वोट से वाजपेई सरकार गिर रही थी तब उन्होंने जोड़ तोड़ की राजनीति की बजाय सत्ता गंवाना बेहतर समझा। इसलिए झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे वाजपेई जी के सपनों या विचारधारा को कष्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड को जोड़-तोड़ एवं खरीद फरोख्त की राजनीति, भ्रष्टाचार से उबारने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा है कि उनके राज्यसभा प्रत्याशी कितने दिन झारखंड आए हैं ? क्या झारखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं थे? पैसे की बोली लगाकर, पैसा लेकर देश में जब कहीं जगह नहीं मिला तो झारखंड से प्रत्याशी बना दिया गया और कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं के हक और अधिकार को छीनने का काम किया गया। जबकि दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी लगातार दो बार झारखंड से राज्यसभा के सांसद रहे हैं। उनके कार्यकाल को सभी ने देखा है। सांसद रहते हुए उन्होंने गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी समर्थन मांगने आए थे। पार्टी ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बहुत बारीकी से कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी व सारे घटनाक्रम को देख और समझ रही है, सही समय पर जनता माकूल जवाब देगी।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाइक भी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

ACB की जांच में खुलासा, हिंडाल्को को CTO की अवधि विस्तार देकर DMO ने किया पद का दुरूपयोग

June 10, 2026

1 मई 2026 से शुरू किये गये गुरु जी की पावन बाणी श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ की समाप्ति के उपरांत दीवान की आरम्भता

June 10, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर जताया गहरा शोक

June 10, 2026

राज्यपाल ने लगायी सूचना आयुक्तों के नामों पर मुहर, चार आयुक्त चुने गए

June 10, 2026

राज्यसभा चुनाव : बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा गेट पर रोका गया, कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं परिसर के अंदर धरना-प्रदर्शन

June 10, 2026

राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी के नामांकन पर सस्पेंस, कांग्रेस के नेता व मंत्री कर रहे विधानसभा में विरोध प्रदर्शन

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ACB की जांच में खुलासा, हिंडाल्को को CTO की अवधि विस्तार देकर DMO ने किया पद का दुरूपयोग

June 10, 2026

1 मई 2026 से शुरू किये गये गुरु जी की पावन बाणी श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ की समाप्ति के उपरांत दीवान की आरम्भता

June 10, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर जताया गहरा शोक

June 10, 2026

राज्यपाल ने लगायी सूचना आयुक्तों के नामों पर मुहर, चार आयुक्त चुने गए

June 10, 2026

राज्यसभा चुनाव : बीजेपी कार्यकर्ताओं को विधानसभा गेट पर रोका गया, कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं परिसर के अंदर धरना-प्रदर्शन

June 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.