आरपीएफ रांची मंडल के निर्देशानुसार श्री पवन कुमार, आरपीएफ द्वारा सतर्क ड्यूटी के दौरान दिनांक 09.01.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो, उम्र 36 वर्ष, निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया। उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने टिकट उपलब्ध कराने के बदले अतिरिक्त राशि लेकर अवैध लाभ अर्जित किया। आरोपी के पास से एक तत्काल काउंटर टिकट तथा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह कृत्य रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। दिनांक 10.01.2026 को आरोपी को रेलवे कोर्ट, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एसआई सोहन लाल, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डी.के. सिंह, एस.पी. राय एवं सीआईबी रांची टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version