एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम एवं AEBAS(Aadhaar Enabled Biometric Attendance System) पोर्टल के सफल संचालन को लेकर को लेकर सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया l

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा, यूनिसेफ से अन्नपूर्णा, एविडेंस एक्शन से नीरज,जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तथा संबंधित कर्मी ने भाग लिया । बैठक का मुख्य उद्देश्य एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा, प्रगति का आकलन तथा आगामी कार्ययोजना को सुदृढ़ करना था l
इसके साथ ही AEBAS पोर्टल पर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विवरण अद्यतन करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी l बता दें की, प्राप्त निर्देशों के अनुसार सभी कर्मियों का विवरण एवं उपस्थिति AEBAS पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में वेतन भुगतान एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार के द्वारा जिले में एनीमिया नियंत्रण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में चर्चा की गयी l साथ ही सभी को समय पर HMIS पर डाटा अपलोड करने को कहा गया ताकि AMB dashboard पर ससमय रेफेलेक्ट हो सके एवं सभी को RI माइक्रोप्लान जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया l

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version