थयात्रा के भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं

जगन्नाथ मेला के दौरान मेला परिधि के 500 मीटर क्षेत्र में दारू-शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी

रथ यात्रा रूट पर दुकानों को निर्धारित दायरे में ही रखा जाए। पूरे रूट पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी। बाहरी वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा

मेला के दौरान खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा

मेला क्षेत्र में प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः प्रतिबंध। शौचालयों का पर्याप्त निर्माण के निर्देश

मेला के दौरान चोरी की घटना को पूर्णतः रोकने के लिए सभी जगह सादे लिबाज में पुलिस बल तैनात रहेगी

मेला के पूरे क्षेत्र में पर्याप्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। फायर ब्रिगेड की तैनाती करने के निर्देश
=====================
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राँची समाहरणालय, ब्लॉक-ए, सभागार में आज जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 (365वाँ रथयात्रा) के आयोजन की तैयारी संबंधित जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथयात्रा के भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश

शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
जगन्नाथ मेला के दौरान मेला परिधि के 500 मीटर क्षेत्र में दारू-शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित अधिकारियों को इसकी व्यापक सूचना जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था
वॉच टावर स्थापित किए जाएंगे। खोया-पाया केंद्र बनाया जाएगा। स्थानीय थानों को पूरे रथ यात्रा रूट का निरीक्षण करने के निर्देश। भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए।

यातायात एवं रूट प्रबंधन रथ यात्रा रूट पर दुकानों को निर्धारित दायरे में ही रखा जाए। पूरे रूट पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी। बाहरी वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रथ पथ से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश।

सड़क मरम्मत
मंदिर मार्ग एवं रथ यात्रा रूट की सड़कों की मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सफाई, स्वच्छता एवं पर्यावरण
मेला क्षेत्र में प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णतः प्रतिबंध। शौचालयों का पर्याप्त निर्माण। नजरी नक्शा (लेआउट प्लान) तैयार करने के निर्देश।

CCTV, फायर ब्रिगेड एवं आपात व्यवस्था
पूरे क्षेत्र में पर्याप्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। फायर ब्रिगेड की तैनाती, रथ मेला के दौरान आपातकालीन स्थिति होने पर इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने (कोई बिजली कटौती न हो), मेला के दौरान चोरी की घटना को पूर्णतः रोकने के लिए सभी जगह सादे लिबाज में पुलिस तैनात रहेगी। तथा नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश।

पार्किंग व्यवस्था
पार्किंग शुल्क निर्धारित किया जाएगा। अधिक शुल्क न लिया जाए तथा इसका डिस्प्ले अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

निविदा एवं सुंदरीकरण
मेला को लेकर निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश। मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यीकरण (सुंदरीकरण) कार्य की समीक्षा के लिए विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश।

पर्यटन विकास
जगन्नाथपुर रथयात्रा को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जगन्नाथपुर रथयात्रा राँची की सांस्कृतिक पहचान है। इस 365 वें महोत्सव को हम सभी मिलकर भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाएंगे ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन कर सकें। सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें।

रथयात्रा महोत्सव की शुरुआत
16 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक है।

बैठक में, अपर जिला दंडाधिकारी विधि – व्यवस्था रांची, श्री धनंजय, पुलिस अधीक्षक शहर ग्रामीण, ट्रैफ़िक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, श्री कुमार रजत, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत, जल, यातायात एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version