Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»पत्नी ने नहीं दिया लीवर का हिस्सा, तो पति ने किया केस; कोर्ट का बड़ा फैसला
दुनिया

पत्नी ने नहीं दिया लीवर का हिस्सा, तो पति ने किया केस; कोर्ट का बड़ा फैसला

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

सियोल (दक्षिण कोरिया): जब हमारे परिवार के किसी सदस्य की जान पर बात आ जाती है, तब हम उन्हें बचाने की हर कोशिश में जुट जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग इन विपरीत परिस्थित में अपना पल्ला छोड़ लेते हैं। ऐसा ही कुछ दक्षिण कोरिया में हुआ है। जहां एक व्यक्ति उसकी पत्नी ने अपने लिवर का हिस्सा देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मुकदमा ठोक दिया।

पत्नी ने पति को अपने लीवर का एक हिस्सा देने से किया इंकार..नाराज पति ने मुकदमा ठोक दिया; अंतत: जीत पत्नी की हुई

रिपोर्ट के अनुसार 3 साल पहले जोड़े की शादी हुई थी और उनके 2 बच्चे हुए थे। पिछले साल की सर्दियों में व्यक्ति को प्राइमरी बिलियरी सिरोसिस हो गया था, जो लिवर की एक दुर्लभ बीमारी है। डॉक्टर ने परिवार वालों को तुरंत उनका लिवर ट्रांसप्लांट करने की बात कही थी। इसके बिना वह केवल एक साल ही जीवित रह पाते। उनके इलाज के लिए उनके माता-पिता ने अपना घर बेच दिया, जबकि उनकी पत्नी पूरी लगन से उनकी देखभाल करती रहीं। डॉक्टर ने व्यक्ति की जांच करवाई, जिससे उम्मीद की एक किरण नजर आई।

दरअसल, उनकी पत्नी की एचएलए (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) कम्पैटिबिलिटी 95 प्रतिशत से ज्यादा थी, जिससे वह लिवर ट्रांसप्लांट के लिए सबसे सही उम्मीदवार बनी थीं। खुश होकर व्यक्ति ने अपनी पत्नी से सर्जरी करवाने के लिए आग्रह किया। हालांकि, पूरा परिवार तब दंग रह गया, जब पत्नी ने अपने लिवर का हिस्सा देने से मना किया। पत्नी ने बताया कि उन्हें सुई और नुकीली वस्तुएं से डर लगता है, जिस वजह से वह सर्जरी नहीं करा सकतीं। इससे व्यक्ति आग-बबूला हो गया और अपनी पत्नी को खरी-खोटी सुनाने लगा। उन्होंने कहा, मेरी देखभाल करने का क्या फायदा? तुम बस मुझे मरते हुए देखना चाहती हो। इससे अच्छा तुम मुझे मार ही क्यों नहीं देती? व्यक्ति के माता-पिता ने भी पत्नी पर खूब दबाव बनाया था, ताकि वह डोनर बनने के लिए राजी हो जाएं।

व्यक्ति की खुशकिस्मती थी कि समय रहते उन्हें एक डोनर मिल गया, जिसका मस्तिष्क काम नहीं करता था। तुरंत उनका लिवर ट्रांसप्लांट कराया और कुछ ही समय में वह ठीक भी हो गए। इलाज के बाद व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दावों की जांच शुरू की। सामने आया कि वह पहले अपेंडिसाइटिस की सर्जरी करवा चुकी थीं और बिना किसी परेशानी के ब्लड टेस्ट भी करती दिखी थीं। नाराज होकर उन्होंने सीधा अपनी पत्नी से बात की। सवाल किए जाने पर पत्नी ने आखिरकार यह माना कि उन्होंने ट्रांसप्लांट न करवाने के लिए बहाना दिया था। उन्होंने कहा, मेरा असली कारण सर्जरी से जुड़े जोखिमों का गहरा डर और यह चिंता थी कि अगर मुझे कुछ हो गया, तब हमारी 2 छोटी बेटियां बिना मां के रह जाएंगी। यह जानकर व्यक्ति को ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें धोखा मिला है। गुस्से में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया और उन पर दुर्भावनापूर्ण परित्याग के आरोप लगाए।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान, अदालत ने पति के बजाय पत्नी के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने कहा, अंगदान व्यक्तिगत शारीरिक स्वायत्तता का मामला है और किसी को इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, यहां तक कि पति-पत्नी को भी नहीं।

अंगदान कानूनी अधिकार दक्षिण कोरिया तलाक मामला पति पत्नी लीवर ट्रांसप्लांट विवाद पत्नी का लीवर देने से इनकार लीवर ट्रांसप्लांट विवाद खबर शारीरिक स्वायत्तता कानून
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.