Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»यूनुस से नहीं संभल रहा बांग्लादेश: 15 महीने में हिंसा और उपद्रव के चलते 5 हजार की हुई हत्या
Today's Top News

यूनुस से नहीं संभल रहा बांग्लादेश: 15 महीने में हिंसा और उपद्रव के चलते 5 हजार की हुई हत्या

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बार फिर हिंसा और अराजकता का माहौल गहराता जा रहा है। मोहम्मद यूनुस की नीतियों और प्रशासनिक कमजोरियों का असर अब साफ तौर पर जमीन पर दिखने लगा है। राजधानी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में उपद्रव, हत्याएं और फायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। धानमंडी-32 इलाके में उस्मान हादी की मौत के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। यह वही इलाका है, जो देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के पैतृक आवास के लिए जाना जाता है। गुरुवार रात बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जिससे माहौल और भड़क उठा। बीते 15 महीनों में करीब 5,000 हत्याओं के मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक मानी जा रही है। हालात का सबसे ज्यादा असर हिंदू और ईसाई जैसे अल्पसंख्यक समुदायों पर पड़ रहा है, जो लगातार कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।

देश का बड़ा हिस्सा इस समय कट्टरपंथी गुटों और संगठित अपराधी नेटवर्क के कब्जे में जाता दिख रहा है। अवैध हथियारों की भरमार इस कदर है कि अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की पकड़ कानून-व्यवस्था पर ढीली पड़ती नजर आ रही है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब फरवरी 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव कराने का ऐलान किया गया है। लेकिन चुनाव से पहले ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, अगस्त 2024 में कई पुलिस थानों से लूटे गए हथियार आज भी अपराधियों के पास हैं। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों से अवैध तस्करी के जरिए हथियारों की सप्लाई लगातार जारी है, जिससे हिंसा और बढ़ रही है। हाल के महीनों में कई सनसनीखेज घटनाओं ने हालात की गंभीरता को उजागर किया है। पुराने ढाका में एक व्यापारी की हत्या, राजधानी में एक राजनीतिक मंच के प्रवक्ता की गोली मारकर हत्या, पबना में दिनदहाड़े एक नेता की मौत और चटगांव में कारोबारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग ने आम लोगों में दहशत फैला दी है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ उम्मीदवारों ने अपनी जान के खतरे का हवाला देकर चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है।

सरकार और सुरक्षा एजेंसियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि स्थिति नियंत्रण में है और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और बरामदगी भी दिखाई जा रही हैं, लेकिन पूर्व अधिकारियों और विश्लेषकों का मानना है कि ये प्रयास नाकाफी हैं। अपराधियों के पास अब भी भारी मात्रा में हथियार मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा के लिए हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही मोहम्मद यूनुस की छवि एक उदार और प्रगतिशील नेता की रही हो, लेकिन देश के भीतर हालात उनकी पकड़ से बाहर जाते दिख रहे हैं। बढ़ती हिंसा, कमजोर कानून-व्यवस्था और कट्टरपंथियों का प्रभाव यह सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या बांग्लादेश आने वाले चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करा पाएगा या फिर यह संकट लोकतंत्र के भविष्य के लिए और भी खतरनाक साबित होगा। फिलहाल, पूरा देश डर और अनिश्चितता के साये में खड़ा नजर आ रहा है।

Bangladesh election 2026 security Bangladesh violence update Dhaka 5000 murders report Islamist groups Bangladesh crisis Muhammad Yunus failed administration
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर

June 1, 2026

बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट:अंडे फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगाए, हेलमेट पहनाकर निकाला गया; भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.