Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»दुनिया»यूरोप पर मंडराया मौत का साया; पुतिन ने तैनात की ‘ओरेश्निक’ मिसाइल
दुनिया

यूरोप पर मंडराया मौत का साया; पुतिन ने तैनात की ‘ओरेश्निक’ मिसाइल

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मॉस्को। मास्को और मिन्स्क के फैसलों ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी है। बेलारूस अब केवल रूस का सहयोगी नहीं रह गया, बल्कि पश्चिमी देशों के लिए एक रणनीतिक लॉन्चपैड बनता नजर आ रहा है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ऐलान किया है कि रूस की अत्याधुनिक ‘ओरेश्निक’ हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली जिसे मौत की मशीन कहा जाता है, को देश में तैनात कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद नाटो देशों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह मिसाइल यूरोप के बड़े हिस्से को अपनी जद में लेने में सक्षम मानी जा रही है।

रूस की सैन्य कमान पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस एक पूरी सैन्य ब्रिगेड तैयार कर ली गई है। नवंबर 2024 में यूक्रेन पर इसके सीमित इस्तेमाल ने इसकी ताकत की झलक दुनिया को दिखा दी थी। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा है कि भले ही इसमें परमाणु वारहेड न हो, फिर भी इसकी मारक क्षमता परमाणु हथियारों जैसी तबाही मचाने में सक्षम है। इसकी गति और दिशा बदलने की क्षमता इसे मौजूदा वायु रक्षा प्रणालियों के लिए लगभग अजेय बना देती है। इस बढ़ते सैन्य दबाव के बीच यूक्रेन की स्थिति भी कमजोर होती दिख रही है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि देश के पास सीमित समय तक ही युद्ध जारी रखने के संसाधन बचे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द वित्तीय मदद नहीं मिली तो ड्रोन उत्पादन जैसे अहम रक्षा कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ सकती है। यूक्रेन की नजर रूस की उन अरबों यूरो की संपत्तियों पर है, जो यूरोप में फ्रीज की गई हैं, लेकिन इस मुद्दे ने रूस और यूरोपीय देशों के बीच टकराव और बढ़ा दिया है।

रूस ने साफ कर दिया है कि उसकी जमी संपत्तियों को यूक्रेन को देने की किसी भी कोशिश के गंभीर नतीजे होंगे। इस चेतावनी के बाद यूरोप के भीतर भी असमंजस की स्थिति है। एक तरफ यूक्रेन का समर्थन करने का दबाव है, तो दूसरी तरफ रूस के साथ सीधे टकराव का खतरा मंडरा रहा है।इसी तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका भी कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है। पर्दे के पीछे चल रही संभावित बातचीत से यह संकेत मिल रहा है कि युद्ध को खत्म करने के रास्ते तलाशे जा रहे हैं, हालांकि जमीन पर हालात लगातार और खतरनाक होते जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच बेलारूस खुद को एक ऊर्जा-सुरक्षित देश के रूप में पेश कर रहा है। रूस की मदद से बने परमाणु ऊर्जा संयंत्र को भविष्य की गारंटी बताया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि हाइपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती ने यूरोप को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां एक छोटी चूक भी बड़े युद्ध की वजह बन सकती है। महायुद्ध की आहट अब केवल चेतावनी नहीं, बल्कि एक वास्तविक आशंका बनती जा रही है।

Belarus hypersonic threat Oreshnik missile speed and range Putin vs NATO 2025 Russia deploys Oreshnik missile Ukraine war resource crisis
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

ट्रंप की टैरिफ को भारतवंशी वकील से मिली ऐतिहासिक हार

February 21, 2026

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

February 21, 2026

बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

February 13, 2026

ट्रंप का धमाका: वेनेजुएला में हुआ ‘गुप्त गूंज’ का इस्तेमाल, रूस-चीन की उड़ी नींद

January 24, 2026

तेल भी हमारा, बाजार भी हमारा! ट्रंप ने वेनेजुएला पर थोपी सख्त शर्तें

January 8, 2026

जेफ्री सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी: ईरान होगा ट्रंप का अगला ‘वॉर टारगेट’

January 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.