Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Breaking News»तेल का ‘ब्लैक गोल्ड’ और महाशक्ति की जंग; आखिर क्या चाहता है अमेरिका?
Breaking News

तेल का ‘ब्लैक गोल्ड’ और महाशक्ति की जंग; आखिर क्या चाहता है अमेरिका?

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका में है। दक्षिण अमेरिका यानी ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली जैसे देशों वाला महाद्वीप। वेनेजुएला उसके उत्तर-पूर्व में स्थित है, कोलंबिया के पास, ब्राजील के उत्तर में और इसका उत्तरी हिस्सा कैरिबियन सागर से घिरा है। वेनेजुएला अमेरिका से करीब 3200 किलोमीटर दक्षिण में है। वेनेजुएला भारत के गुजरात-राजस्थान जितना है, लेकिन इसकी जनसंख्या 2.8 करोड़ के आसपास है। ये छोटा-सा देश दुनिया के सबसे पॉवरफल देश अमेरिका से भिड़ रहा है।

आजादी के बाद 1920 में तेल मिला और अमेरिकी कंपनियां यहां पहुंचीं

बता दें इस सबके पीछे इस देश छिपा तेल का खजाना है। दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार यहीं है। अरब देशों में नहीं, सबसे ज्यादा तेल इस देश में है। तेल निकालने में और उत्पादन में ये देश पीछे है। अमेरिकी नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जो 30 अगस्त 2025 को पनामा नहर के प्रवेश द्वार के पास खड़ा है। दक्षिणी कैरिबियन क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक बलों की भारी तैनाती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला का अमेरिका से पुराना रिश्ता है। 19वीं सदी में वेनेजुएला को स्पेन से आजादी मिली थी, फिर 20वीं सदी में तेल की खोज हुई। 1920 के दशक में तेल मिला और अमेरिकी कंपनियां यहां आईं। वेनेजुएला अमेरिका को बहुत तेल बेचता था। 1990 के दशक तक अमेरिका का 15फीसदी तेल वेनेजुएला से आता था। दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे थे, लेकिन 1999 में वहां ह्यूगो शावेज नाम के नेता सत्ता में आए और शावेज थे सोशलिस्ट विचारधारा के।

शावेज ने तेल कंपनियों को सरकारी बना दिया। वहां की तेल कंपनियों में अमेरिकी कंपनियों की हिस्सेदारी थी, तो शावेज ने अमेरिकी कंपनियों की हिस्सेदारी कम कर दी और शावेज की पूरी पॉलिटिक्स ही अमेरिका विरोधी हो गई। वह सत्ता में ही यही कह कर आए थे कि तेल वेनेजुएला का है और मुनाफा अमेरिका की कंपनियों का होता है। 2002 में शावेज के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश हुई और वहां के लोगों का मानना था कि ये अमेरिका करवा रहा था। अमेरिका पर वैसे भी दुनिया के कई देशों में अपने हिसाब से सरकारें बनवाने के आरोप लगते रहे हैं।

शावेज के खिलाफ बगावत खड़ी करने में भी अमेरिका का ही हाथ माना गया, लेकिन फिर 2003 से 2008 में तेल की कीमतें बढ़ती चली गईं। आपको भी याद होगा कच्चे तेल के दामों में कैसी आग लग गई थी। वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों को बाहर कर दिया था और सारा पैसा वेनेजुएला की सरकार को मिलने लगा। शावेज ने गरीबों के लिए मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी योजनाएं शुरू कीं लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप भी लगने लगे शावेज की सरकार पर। अमेरिका से वेनेजुएला की लड़ाई तेल की ही मानी जा रही है।

Hugo Chavez vs USA Panama Canal naval deployment US Venezuela oil war Venezuela geopolitical crisis 2025 world largest oil reserves
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026

लोकसभा में बढ़ेगा NDA का नंबर? उद्धव की बैठक में नहीं पहुंचे कई सांसद; फोन भी बंद

June 14, 2026

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.