Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 7.5 किलो गांजा बरामद
Uncategorized

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 7.5 किलो गांजा बरामद

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची मण्डल मे कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है उसी क्रम मे दिनांक 12.02.2026 को आरपीएफ हटिया, फ्लाइंग टीम रांची एवं अपराध शाखा, रांची द्वारा “ऑपरेशन NARCOS” के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पोस्ट कमांडर आरपीएफ हटिया के पर्यवेक्षण में की गई। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा संध्या हटिया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग की जा रही थी। प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर एक व्यक्ति को हल्के हरे रंग के ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहन प्रसाद, उम्र लगभग 60 वर्ष, पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद, निवासी नागा रोड, वार्ड संख्या-10, थाना रक्सौल, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) बताया। बैग के संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसके अंदर प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा है। तत्काल इसकी सूचना एएससी आरपीएफ रांची श्री अशोक कुमार सिंह को दी गई, जो मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशानुसार कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उक्त व्यक्ति की तलाशी एवं बैग की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रॉली बैग से भूरे प्लास्टिक में लिपटे कुल 09 पैकेट गांजा बरामद हुए। वजन करने पर कुल वजन 7.5 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,75,000/- आंकी गई। बरामद सामग्री को मौके पर ही विधिवत जब्त किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त गांजा धनपाली, संबलपुर (ओडिशा) से रंजीत कुमार पंडित के माध्यम से प्राप्त कर रक्सौल (बिहार) ले जा रहा था। समस्त कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त एवं जब्त गांजा को आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी हटिया को सुपुर्द कर दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक कुमार एवं साधना कुमारी (आरपीएफ पोस्ट हटिया), एएसआई अनिल कुमार (फ्लाइंग टीम रांची), आरक्षक अरविंद कुमार (अपराध शाखा रांची) तथा स्टाफ अमित सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.