रांची, जून 2026: पर्यावरण माह के अवसर पर एफटीएस युवा रांची ने प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने के उद्देश्य से 5 दिवसीय पर्यावरणीय चुनौती की शुरुआत की।

अभियान के पहले दो दिनों में स्वयंसेवकों द्वारा 150 से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें 50 से अधिक फलदार पौधे तथा शेष अन्य उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधे शामिल थे। यह वृक्षारोपण अभियान विभिन्न स्थानों पर चलाया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों एवं युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

वृक्षारोपण के साथ-साथ टीम द्वारा स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने लोगों से संवाद कर प्लास्टिक बैग के उपयोग को कम करने तथा दैनिक जीवन में इको-फ्रेंडली कपड़े के थैलों के उपयोग को अपनाने की अपील की। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में स्वच्छता, सतत जीवनशैली एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में 25 से अधिक स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अभियान को सफल बनाने में उत्साहपूर्वक योगदान दिया। एफटीएस युवा रांची के सदस्यों ने कहा कि यह पहल केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के लिए एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।

संगठन ने सामुदायिक विकास एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के पर्यावरणीय एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखने की योजना व्यक्त की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version