Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»बिजनेस»झारखंड की नई शराब नीति से हजारीबाग में हड़कंप, बंद होने की कगार पर 40 प्रतिशत दुकानें
बिजनेस

झारखंड की नई शराब नीति से हजारीबाग में हड़कंप, बंद होने की कगार पर 40 प्रतिशत दुकानें

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read5 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

हजारीबाग: झारखंड सरकार की नई शराब नीति हजारीबाग जिले में गंभीर संकट का रूप लेती जा रही है। नीति लागू होते ही शराब कारोबारियों पर आर्थिक दबाव इस कदर बढ़ गया है कि अब कई दुकानदारों ने दुकानों को सरेंडर करने की तैयारी शुरू कर दी है।जिले की स्थिति इतनी चिंताजनक हो चुकी है कि करीब 40 प्रतिशत शराब दुकानें लगातार नुकसान में चल रही हैं और बंदी के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इसका सीधा असर न केवल कारोबारियों की आजीविका पर पड़ रहा है, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व को लेकर भी खतरे की घंटी बजने लगी है।

हजारीबाग जिले में फिलहाल 67 शराब दुकानें संचालित हैं, जिन्हें नई नीति के तहत सरकारी नियंत्रण से हटाकर निजी हाथों में सौंपा गया है। निजीकरण के साथ ही सरकार ने लाइसेंस शुल्क, टैक्स और निर्धारित राजस्व लक्ष्य में लगभग 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।दुकानदारों का कहना है कि बाजार में बिक्री की स्थिति पहले जैसी नहीं रही, जबकि टैक्स और देनदारियों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मुनाफा कमाना तो दूर, दुकान का खर्च निकाल पाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

स्थिति यह है कि झंडा चौक और बस स्टैंड जैसे शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में संचालित शराब दुकानें भी घाटे में जाने लगी हैं। दुकानदारों के अनुसार कम बिक्री, ऊंचा लाइसेंस शुल्क, जीएसटी, अतिरिक्त टैक्स और तय राजस्व लक्ष्य ने शराब कारोबार को पूरी तरह घाटे का सौदा बना दिया है।

कई दुकानदारों ने बताया कि हर माह तय लक्ष्य पूरा न होने पर जुर्माने और दबाव का सामना करना पड़ता है, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।

दुकानदारों ने नई शराब नीति की खामियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार ने खराब और कम ग्राहक वाली लोकेशन की दुकानों को भी निजी हाथों में दे दिया है, जहां स्वाभाविक रूप से बिक्री सीमित रहती है।इसके बावजूद सभी दुकानों पर एक समान टैक्स और राजस्व लक्ष्य लागू कर दिया गया है, जो व्यावहारिक नहीं है। कारोबारियों का मानना है कि यदि नीति में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदलाव नहीं किया गया, तो नुकसान और बढ़ेगा।

दुकानदारों और उनके संगठनों ने सरकार से नई शराब नीति की तत्काल समीक्षा, टैक्स दरों में राहत और राजस्व लक्ष्य में यथार्थपरक संशोधन की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मौजूदा हालात बने रहे, तो आने वाले दिनों में और भी दुकानों के सरेंडर किए जाने की नौबत आ सकती है।

इससे एक ओर जहां सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार को मिलने वाला राजस्व भी बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। अब देखना यह है कि सरकार इस बढ़ते संकट को गंभीरता से लेते हुए क्या ठोस कदम उठाती है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026

झारखंड को मिली 5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि, GIS आधारित एसेट मैपिंग में रांची नगर निगम की बड़ी उपलब्धि

May 10, 2026

खूंटी में आसमानी आफत! भीषण ओलावृष्टि से तबाही, फसलें बर्बाद

May 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.