Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»लातेहार में जांच के दौरान एक वाहन में मिला 40 लाख नगद, जांच जारी
Uncategorized

लातेहार में जांच के दौरान एक वाहन में मिला 40 लाख नगद, जांच जारी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read53 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

लातेहारः नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के तहत लातेहार जिला मुख्यालय में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से लगभग 40 लाख रुपए नगद बरामद किए गए. उक्त पैसे गाड़ी में एक बैग में रखा गया था. मामले की जानकारी होने के बाद पैसों को जब्त कर लिया गया है और जांच की जा रही है. लातेहार एसपी कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की और कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

दरअसल नगर निकाय चुनाव को लेकर शहरी इलाकों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है. आदर्श आचार संहिता को पूरी तरह पालन करवाने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा शहरी इलाके में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है. बुधवार की शाम में गाड़ियों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक कार वहां पहुंची. जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें एक बैग बरामद हुआ. जिसमें लगभग 40 लाख रुपए नगद रखे हुए थे. बैग में 500, 200, 100 और ₹50 के नोटों की गड्डी थी.

पैसे मिलने के बाद इसकी सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पैसे को पुलिस ने जब्त कर लिया. इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को लेकर शहरी इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रहा है. इसी क्रम में जांच के दौरान एक वाहन से पैसे मिले हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर पैसे कहां से आए थे और इसे कहां ले जाया जा रहा था? जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई

लातेहार एसपी ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन का एकमात्र लक्ष्य है कि नगर निकाय का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराया जाए. उन्होंने आम लोगों तथा प्रत्याशियों से भी अनुरोध किया है कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें.

पैसे के प्रमाण के साथ ही ले जा सकते हैं नगद राशि

एसपी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 49 हजार रुपए से अधिक की राशि किसी व्यक्ति के पास पकड़े जाने पर यह मामला आदर्श आचार संहिता के तहत जांच के दायरे में आता है. यदि कोई परिवहन करता है तो उसे उक्त पैसे का प्रमाण दिखाना होगा. यदि पैसे बैंक से निकाले गए हैं तो बैंक का अकाउंट स्टेटमेंट प्रमाण के रूप में दिखाना होगा. साथ ही यह भी बताना होगा कि पैसे को किस उपयोग के लिए ले जा रहे हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करें.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.