
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम और बुण्डू में नगर पंचायत चुनाव के लिए पर्चा भरने (नामांकन) का आखिरी दिन यानी 4 फरवरी 2026 था। उम्मीदवारों ने रांची कलेक्ट्रेट और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा किए। आज नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बने निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।
महापौर पद के लिए नामांकन
आज महापौर पद के लिए 09 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
इस तरह कुल 19 उम्मीदवारों ने महापौर पद के लिए नामांकन किया है।
महापौर पद के सभी उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं—
रमा खलखो
सुनील फकीरा कच्छप
देवी दयाल मुंडा
कथरीना तिर्की
सोनू खलखो
राजेंद्र मुंडा
सुजाता कच्छप
विनोद कुमार बड़ाईक
संजय कुमार टोप्पो
प्रवीण कच्छप
सुमन कांत तिग्गा
: बुण्डू नगर पंचायत में नामांकन
बुण्डू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आज 03 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें 08 महिलाएं शामि

