राँची समर्पण शाखा द्वारा चलाए जा रहे “प्यार बांटते चलो” स्लोगन के अंतर्गत “15 दिन 15 जन सेवा” अभियान का तीसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस सेवा कार्य का संचालन सखी वर्षा धानुका ने किया। बच्चों के बीच शरबत एवं फल वितरित कर उन्हें खुशियां बांटी गईं। उपस्थित सदस्यों ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका, रोजी खंडेलवाल, हेमा पोद्दार, पिंकी शर्मा सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
शाखा द्वारा निरंतर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

