
श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर कॉलोनी रातू रोड रांची नवरात्र महोत्सव मे महाअष्टमी के दिन सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक मां के नाम का सामूहिक जाप और 7:00 बजे से 9:00 बजे तक श्री दुर्गा सप्तमी का सामूहिक पाठ किया गया और फिर मां की महा आरती की गई उसके बाद 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मां को चुनरी नारियल भेंट की गई पंडित ज्ञानदेव मिश्रा पंडित रामचंद्र उपाध्याय पंडित सीताराम के द्वारा मां महागौरी की पूजा की गई और मंदिर आयोजक चंद्रभान तलेजा एवं रामचंद्र तलेजा की अगुवाई में माॅं दुर्गा सप्तशती एवं दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। माता रानी के जयकारों के साथ पूरा मंदिर परिसर और कृष्णा नगर कॉलोनी मां की भक्ति में रंग गया।
रात 9:00 बजे से 11:00 बजे तक मां के दरबार के सामने 1100 दीपक की ज्योत भक्तों द्वारा जलाई गई और श्री दुर्गा जागरण मंडली एवं स्त्री सत्संग सभा के केसर पपनेजा, मनोज किंगर, ज्योति अरोड़ा एवं अन्य कलाकारों द्वारा भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर को विशेष तौर पर सजाया
गयाहै मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम मुख्य रूप से दुर्गा जागरण मंडली एवं दिल्ली से आए सुदीप सैनी के द्वारा भजनों का कार्यक्रम होगा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को विशेष तौर से सजाया गया है
दशमी के दिन सुबह 10:00 बजे से हवन एवं ज्योत विसर्जन होगा।

