बोकारो l दि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, न्यू सिजवा, राधा नगर में आज विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर हाजी कमरुल हक़ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी प्रदर्शनी बच्चों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और कला के प्रति रुचि विकसित करती है।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, हरित पर्यावरण, रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी मॉडल, ज्वालामुखी, मानव शरीर संरचना आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रों ने आगंतुकों को अपने प्रोजेक्ट्स के कार्यप्रणाली और महत्व के बारे में प्रभावी तरीके से समझाया।

कला प्रदर्शनी में बच्चों ने पेंटिंग, स्केच, क्राफ्ट वर्क, क्ले मॉडलिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसे विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल माधुरी श्रीवास्तव, डायरेक्टर हाजी कमरुल हक़, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा मैनेजमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version