
रांची। ’युवा आजसू की दस्तक – हर घर तक : सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ कार्यक्रम 5 जनवरी को रांची के कचहरी रोड स्थित रांची विश्वविद्यालय गेट के समीप किया जाएगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे आजसू मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत , केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता संजय मेहता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष श्मित यादवप्रेस वार्ता
5 जनवरी को शुरू होगा युवा आजसू की दस्तक – हर घर तक : सदस्यता अभियान
रांची। ’युवा आजसू की दस्तक – हर घर तक : सदस्यता अभियान’ का शुभारंभ कार्यक्रम 5 जनवरी को रांची के कचहरी रोड स्थित रांची विश्वविद्यालय गेट के समीप किया जाएगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे आजसू मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत , केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव–सह–प्रवक्ता संजय मेहता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष श्री अमित यादव ।
युवा आजसू के नेताओं चेतन प्रकाश, अमित यादव, अमित साहू आदि ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि रांची महानगर में एक महत्वाकांक्षी सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रही है । इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
अभियान का शीर्षक “आजसू की दस्तक – हर घर तक : सदस्यता अभियान” रखा गया है।
युवा आजसू रांची महानगर के अध्यक्ष श्री अमित यादव के नेतृत्व में यह अभियान 90 दिनों की अवधि में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत रांची महानगर के सभी 53 वार्डों को कवर किया जाएगा, जिसमें 1,00,000 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
अभियान की घोषणा करते हुए श्री अमित यादव ने कहा, “आजसू पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह सदस्यता अभियान न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि रांची की जनता की समस्याओं को सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
हम हर वार्ड में जाकर लोगों से संवाद करेंगे और उन्हें आजसू की नीतियों से जोड़ेंगे। युवा शक्ति के साथ मिलकर हम रांची को नई दिशा देंगे।”
आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और युवा विंग सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अभियान के दौरान वार्ड स्तर पर मिलन समारोह, जनसंपर्क और सदस्यता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अमित यादव ने अभियान को पार्टी की झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को भी गति प्रदान करेगा।
युवा आजसू के प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश ने कहा “यह अभियान केवल सदस्य बनाने का नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं को एक नई दिशा देने का संकल्प है।”
आजसू पार्टी मानती है कि जब तक युवा मजबूत नहीं होगा, तब तक झारखंड मजबूत नहीं होगा।”
“युवा शक्ति — नया संकल्प, यही हमारा मंत्र है।
सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस अभियान में शामिल होकर आजसू पार्टी का हिस्सा बनें और झारखंड के नवनिर्माण में योगदान दें।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से अमित साहू , किशोर मंडल , सनी चंद्रवंशी , मोहित ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित थे ।

