Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»राज्य»झारखंड»हाड़ कंपाने वाली ठंड: झारखंड में ‘आइसलैंड’ जैसा अहसास, घरों में कैद हुए लोग
झारखंड

हाड़ कंपाने वाली ठंड: झारखंड में ‘आइसलैंड’ जैसा अहसास, घरों में कैद हुए लोग

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड से जिंदगी ठिठुर रही है। न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं। राजधानी से सटे कांके, मैकलुस्कीगंज और अन्य जिलों में सुबह और रात के समय तेज ठिठुरन ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन ठंडी हवाओं ने परेशानी बरकरार रखी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

राज्य के मैकलुस्कीगंज में ठंड ने बीते दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां रविवार सुबह करीब 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 20 वर्षों में पहली बार 1 डिग्री से नीचे पहुंचा है। तापमान में आई इस भारी गिरावट के कारण पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया।

राजधानी रांची में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कांके क्षेत्र में पारा गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोल्हान प्रमंडल में भी तापमान 2.5 डिग्री के आसपास बना रहा। इसके अलावा रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी जिलों में भी शीतलहर का व्यापक असर देखने को मिला।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में भी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और खुले इलाकों में हालात शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा गंभीर बने हुए हैं।

घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी साफ तौर पर नजर आया। बीते 24 घंटे के दौरान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित 13 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं। सबसे ज्यादा असर सुबह की उड़ानों पर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड का असर फिलहाल बना रह सकता है।

कांके में बर्फबारी जैसे हालात झारखंड शीतलहर अलर्ट मैकलुस्कीगंज न्यूनतम तापमान रांची एयरपोर्ट फ्लाइट अपडेट रांची मौसम समाचार
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.