Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»राज्य»झारखंड»रांची की बेटी अनुष्का को मिला ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’
झारखंड

रांची की बेटी अनुष्का को मिला ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड की माटी से एक बार फिर ऐसी प्रतिभा निकली है जिसने पूरी दुनिया में राज्य का मान बढ़ा दिया है। रांची के ओरमांझी प्रखंड स्थित मुंडा टोली की रहने वाली 14 वर्षीया अनुष्का को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान केवल अनुष्का की प्रतिभा का नहीं, बल्कि उस अटूट हौसले का है जिसने गरीबी, अभाव और पिता की बीमारी जैसी चुनौतियों को हराकर फुटबॉल के मैदान पर सफलता की नई इबादत लिखी है।

अनुष्का की सफलता के पीछे का संघर्ष रूह कंपा देने वाला है। एक छोटे से मिट्टी के घर में रहने वाली अनुष्का के पिता दिलेश मुंडा गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। घर का पूरा बोझ मां के कंधों पर है, जो दिनभर खेतों में पसीना बहाने के बाद सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालती हैं। इन मुश्किल हालात के बीच अनुष्का ने 11 साल की उम्र में हजारीबाग के रेजिडेंशियल गर्ल्स फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का रास्ता चुना। मां की आंखों में आंसू थे, लेकिन कलेजे में बेटी के लिए बड़ा सपना था।

मैदान पर अनुष्का की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूटान में आयोजित सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने महज छह मैचों में आठ गोल दागकर तहलका मचा दिया था। वे उस टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना रोल मॉडल मानने वाली अनुष्का आज खुद कई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। हजारीबाग के सेंटर में सुबह 4 बजे से शुरू होने वाला कड़ा अभ्यास और चोटों के बावजूद मैदान पर डटे रहने की जिद ने ही उन्हें आज देश के सर्वोच्च बाल पुरस्कार तक पहुंचाया है।

झारखंड की इस बेटी ने साबित कर दिया है कि अगर पैरों में दम और इरादों में जान हो, तो मंजिल खुद-ब-खुद कदम चूमती है। अनुष्का की यह उपलब्धि न केवल ओरमांझी बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

ओरमांझी की बेटी को बाल पुरस्कार झारखंड गौरव अनुष्का रांची की फुटबॉलर अनुष्का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मान सैफ अंडर-17 टॉप स्कोरर
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026

अर्पिता महिला मंडल द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सैमसंग टैबलेट प्रदान कर किया गया सम्मानित

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.