Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»दिल्ली में कृषि मंत्रियों की समीक्षा बैठक: झारखंड ने किसानों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए
Uncategorized

दिल्ली में कृषि मंत्रियों की समीक्षा बैठक: झारखंड ने किसानों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 24, 2026No Comments3 Mins Read12 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की समीक्षा बैठक में झारखंड सरकार ने किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से रखा। बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाग लिया और राज्य की कृषि स्थिति से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

टिड्डी हमले की आशंका पर राज्य अलर्ट

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि संभावित टिड्डी हमले को देखते हुए झारखंड सरकार पहले से ही सतर्क है। इसके लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की गई है और संवेदनशील जिलों की पहचान कर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कृषि कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है और बदलते मौसम के अनुसार खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से संभावित प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज उपलब्ध कराने की मांग की।

जलवायु परिवर्तन के अनुसार खेती को बढ़ावा

कृषि मंत्री ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को देखते हुए राज्य में जलवायु-अनुकूल खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को मक्का और दलहन जैसी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि मौसम की अनिश्चितता के बावजूद उनकी आय स्थिर रह सके।

इसके अलावा पशुपालन, मशरूम उत्पादन, लाख उत्पादन, मत्स्य पालन और अन्य वैकल्पिक आजीविका के साधनों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

उर्वरक आपूर्ति का मुद्दा उठाया

बैठक में झारखंड की ओर से उर्वरक आपूर्ति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। राज्य ने केंद्र से 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन उर्वरक की मांग की थी, लेकिन केवल 3 लाख 20 हजार मीट्रिक टन की स्वीकृति मिली।

मंत्री ने कहा कि खेती के सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी जरूरत के अनुसार समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

मानसून में कमी से बढ़ी चिंता

बैठक में मानसून की स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 17 जून तक राज्य में लगभग 74 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 37 मिमी बारिश दर्ज की गई, यानी करीब 40 प्रतिशत की कमी।

झारखंड के 248 प्रखंडों में से अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश में सुधार की संभावना जताई है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.