
5159 वां माहेश्वरी वंशोस्पति दिवस 23 जून मंगलवार के अवसर पर प्रातः 7 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से निकाली गई। शोभा यात्रा राँची शहर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के पश्चात समाप्त हुई। शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, गाड़ी खाना, हरमू रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, जे जे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट होते हुए वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते मुकेश काबरा, मनोज काबरा, मनोज कल्याणी, विभोर डागा, अंकुर डागा, दिनेश काबरा, विपिन काबरा आदि भजन गायकों ने सु मधुर भजन कीर्तन एवं भगवान महेश के जयकारे के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा का स्वागत मार्ग में पड़ने वाले समाज बंधुओं के अलावा मारवाड़ी ब्राह्मण सभा , मारवाड़ी सहायक समिति, श्याम मंडल, श्याम संघ, पालकी कैटरर ने भी किया।शोभायात्रा में ट्रेक्टर में विराजमान भगवान महेश की विशाल प्रतिमा का आरती पूजन बहुत बड़ी संख्या में समाजजनों ने किया। समाज के सुशील मूंदड़ा ने अपने पूरे परिवार के साथ समाज द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं हवन किया ।
शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद स्वरूप अल्पाहार की व्यवस्था गोपाल साबू एवं श्री विष्णु शंकर साबू के सहयोग से की गई थी।
प्रभात फेरी एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के संयोजक अजय शंकर साबू, उमा शंकर पेड़ीवाल , लक्ष्मी चितलांगिया, कुमुद लखोटिया, कविता सोमानी के अलावा बसंत लाखोटिया , राम बांगड़ एवं रमन बोड़ा का भी विशेष सहयोग रहा |
प्रभात फेरी कार्यक्रम के पश्चात संध्या 7:00 बजे से लक्ष्मी नारायण हॉल मे फनताक्षरी’ प्रतियोगिता में 20 टीमों ने सुरों से समां बांधा। इस मनोरंजक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोना, आपसी सौहार्द को प्रगाढ़ करना तथा सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
विभिन्न चरणों (राउन्ड्स) में विभाजित इस अनूठी अंताक्षरी में रोचक नियमों और गीतों की जुगलबंदी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा माहौल हंसी-मजाक, मधुर गीतों और सुरीले गायन से सराबोर होकर संगीतमय हो उठा।
संयोजक मंडल और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस सफल आयोजन को धरातल पर उतारने में संयोजक मंडल की सदस्य – खुशबू साबू, रेखा महेश्वरी और श्याम बिहानी ने केंद्रीय भूमिका निभाई।
शोभायात्रा में प्रदेश सभा अध्यक्ष राज कुमार मारू, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया , प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, ,रांची सभा अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, महिला समिति अध्यक्षा विजयश्री साबू, सचिव श्रीमती बिमला फलोर, युवा संगठन अध्यक्ष श्री विनय मंत्री,सचिव हेमंत माहेश्वरी, महेश नवमी सयोजक अंकुर डागा , सुरेश सारडा , महावीर सोमानी, जय किशन गट्टानी , पवन मंत्री, अशोक साबू, गौतम राठी, दीपक मारु, सौरभ साबू, प्रकाश काबरा , प्रभात साबू, सुमन बाहेती , आकाश चितलांगिया , मोहित लाखोटिया के साथ समाज के काफी सदस्य सम्मिलित हुए |


