Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर लोक भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 21, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपथिति में  ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर लोक भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोक भवन परिवार के सभी सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि योग सम्पूर्ण विश्व को भारत का अनुपम उपहार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन जीने की एक समग्र जीवन-पद्धति है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर व्यक्ति को आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच और आंतरिक शांति की ओर अग्रसर करता है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति के साथ-साथ मानव कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज योग विश्व बंधुत्व, स्वस्थ जीवनशैली और वैश्विक कल्याण का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री राँची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागी हुए थे तथा इस वर्ष वे कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि वर्तमान समय में जब पूरी दुनिया तनाव, असंतुलित जीवनशैली तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब योग एक प्रभावी, सरल और प्राकृतिक समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है। कोरोना महामारी के दौरान भी योग की उपयोगिता को विश्वभर ने अनुभव किया। योग ने न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को भी मजबूत बनाया।

राज्यपाल महोदय ने बड़ी संख्या में बच्चों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग केवल स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का मजबूत आधार है। नियमित योगाभ्यास से जीवन में संतुलन, धैर्य और सकारात्मक सोच का विकास होता है।

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज ही विकसित भारत की सुदृढ़ आधारशिला बन सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए योग को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया।
उक्त अवसर पर 253 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.