Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी के नामांकन पर सस्पेंस, कांग्रेस के नेता व मंत्री कर रहे विधानसभा में विरोध प्रदर्शन
Uncategorized

राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी के नामांकन पर सस्पेंस, कांग्रेस के नेता व मंत्री कर रहे विधानसभा में विरोध प्रदर्शन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 10, 2026No Comments2 Mins Read30 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

राँची: झारखंड विधानसभा के बाहर बुधवार को सियासी पारा उस समय अचानक चढ़ गया, जब कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेस नेताओं की मांग है कि निर्दलीय (और बीजेपी के समर्थित) दिग्गज उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नामांकन तुरंत रद्द किया जाए. यह सियासी घमासान उस समय और तेज़ हो गया जब नामांकन पत्रों की जांच के दौरान परिमल नाथवानी के दस्तावेजों में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई.

विधानसभा के बाहर कांग्रेस का भारी हंगामा और धरना
इस तकनीकी विवाद के सामने आते ही कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस के कई कद्दावर मंत्री, विधायक और नेता धरने पर बैठ गए. कांग्रेस का आरोप है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जब तक नाम की विसंगति का पूरी तरह निपटारा नहीं हो जाता या नामांकन रद्द नहीं होता, उनका विरोध जारी रहेगा.


नाम के फेरबदल में फंसा पेंच, रिटर्निंग ऑफिसर ने जताई आपत्ति
दस्तावेजों की स्क्रूटनी के दौरान यह बात सामने आई कि परिमल नाथवानी द्वारा जमा किए गए विभिन्न कागजातों में उनके नाम को लेकर बड़ी विसंगति है. कुछ सरकारी और चुनावी दस्तावेजों में उनका नाम परिमल नाथवानी दर्ज है. वहीं, कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में उनका नाम उलटकर नाथवानी परिमल लिखा हुआ है. इस तकनीकी खामी और नाम के फेरबदल को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. नतीजतन, उनके नामांकन को फिलहाल के लिए होल्ड पर रख दिया गया है.

आगे क्या होगा
रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, अब इस तकनीकी त्रुटि पर परिमल नाथवानी या उनके प्रतिनिधियों द्वारा आधिकारिक सफाई या सही दस्तावेज पेश करने के बाद ही उनके नामांकन की वैधता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.