Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»रांची जिला के विभिन्न अंचल एवं प्रखण्ड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Uncategorized

रांची जिला के विभिन्न अंचल एवं प्रखण्ड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 9, 2026No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

प्रमाण-पत्र निर्गत करने से लेकर दाखिल-खारिज मामलों का हुआ निपटारा


जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार रांची जिले के विभिन्न अंचलों एवं प्रखंडों में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए आमजनों को आवश्यक प्रमाण-पत्र, राजस्व संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न अंचलों में सैकड़ों आवेदनों का निष्पादन किया गया।

जनता दरबार के दौरान कई जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान की गई। सिल्ली अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सविता देवी को आय प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। वहीं कैंसर से पीड़ित एक आवेदक को आवश्यक कार्य हेतु विविध आय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया।

माण्डर अंचल में ग्राम करगे निवासी हसन अंसारी के म्युटेशन संबंधी आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मौजा रेगे, खाता संख्या 1 एवं 12 तथा प्लॉट संख्या 10 एवं 11 से संबंधित मामले में शुद्धि पत्र प्रदान किया गया।

अंचलवार निष्पादित आवेदनों का विवरण

रातू अंचल में कुल 151 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 11 दाखिल-खारिज, 1 एलआरडीसी अपील वाद, 9 ऑनलाइन सुधार, 9 जाति प्रमाण-पत्र, 41 आवासीय प्रमाण-पत्र, 7 आय प्रमाण-पत्र, 4 पारिवारिक सूची, 1 भू-धारण प्रमाण-पत्र, 1 नकल, 12 जन्म प्रमाण-पत्र, 14 मृत्यु प्रमाण-पत्र, 15 सर्वजन पेंशन तथा 3 विविध प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

नगड़ी अंचल में कुल 190 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 36 आवासीय, 83 जाति, 61 आय प्रमाण-पत्र, 1 ईडब्ल्यूएस, 2 पारिवारिक, 2 दाखिल-खारिज एवं 5 वसुधा सुधार से संबंधित मामले शामिल रहे।

अनगड़ा अंचल में कुल 111 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 13 दाखिल-खारिज, 2 एलआरडीसी अपील वाद, 8 ऑनलाइन सुधार, 35 जाति प्रमाण-पत्र, 25 आवासीय प्रमाण-पत्र, 15 आय प्रमाण-पत्र, 4 पारिवारिक सूची, 5 नकल एवं 1 जाति-आवासीय सत्यापन शामिल हैं।

खलारी अंचल में कुल 65 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिनमें 25 आवासीय, 14 जाति, 18 आय प्रमाण-पत्र, 3 पारिवारिक सदस्यता एवं 5 अन्य मामलों का निपटारा किया गया।

सिल्ली अंचल में कुल 64 आवेदनों का निष्पादन हुआ। इनमें 1 तत्काल जाति-आय-आवासीय आवेदन, 3 आचरण प्रमाण-पत्र, 16 आवासीय, 13 जाति, 15 आय प्रमाण-पत्र, 5 पारिवारिक, 8 नकल तथा 3 पंजी-2 सुधार के मामले शामिल हैं।

बुंडू अंचल में कुल 45 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 21 जाति प्रमाण-पत्र, 1 तत्काल आवेदन, 5 दाखिल-खारिज, 2 पंजी सुधार तथा 16 लगान भुगतान से संबंधित मामले शामिल रहे।

नामकुम अंचल में कुल 129 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 18 आवासीय प्रमाण-पत्र, 38 जाति प्रमाण-पत्र, 10 आय प्रमाण-पत्र, 21 दाखिल-खारिज, 16 अनुमति वाद, 2 पंजी सुधार, 24 लगान भुगतान तथा 3 भू-अर्जन प्रतिवेदन से संबंधित मामले शामिल हैं।

राहे अंचल में कुल 119 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें 1 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, 7 दाखिल-खारिज, 1 ऑनलाइन लगान रसीद, 25 जाति प्रमाण-पत्र, 35 आवासीय प्रमाण-पत्र, 40 आय प्रमाण-पत्र तथा 10 पेंशन संबंधी मामलों का समाधान किया गया।

चान्हो अंचल में कुल 94 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें 4 दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र, 4 पंजी सुधार, 2 तत्काल आवेदन, 72 जाति प्रमाण-पत्र, 3 आय प्रमाण-पत्र, 5 आवासीय प्रमाण-पत्र एवं 4 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए आमजनों को सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.