Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»रांची लौटे एशिया कप चैंपियन खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
Uncategorized

रांची लौटे एशिया कप चैंपियन खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 9, 2026No Comments3 Mins Read2 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: जापान के काकामीगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले झारखंड के आठ हॉकी खिलाड़ियों का मंगलवार को रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खेल प्रेमियों, परिजनों, कोचों और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही.खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही एयरपोर्ट परिसर देशभक्ति और खेल भावना से जुड़े नारों से गूंज उठा. दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद सभी खिलाड़ी अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचे. एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया गया. खिलाड़ियों के हाथ धुलवाए गए, उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.
जापान में 29 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं, भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई. दोनों टीमों की सफलता में झारखंड के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. भारतीय पुरुष टीम में झारखंड के आशीष तनी पूर्ति और प्रेमचंद शामिल थे. आशीष तनी पूर्ति पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में निर्णायक भूमिका निभाई.

वहीं, प्रेमचंद ने भी टीम के लिए प्रभावी प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया. महिला वर्ग में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम में झारखंड की संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, सुगन सांगा, खिली कुमारी, नीलम टोपनो और श्रुति कुमारी शामिल थीं. इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने कहा कि यह झारखंड के लिए बेहद गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से हॉकी प्रतिभाओं की जननी रही है. हमारे खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यदि उन्हें सही अवसर और संसाधन मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं.

अंडर-18 एशिया कप में झारखंड के आठ खिलाड़ियों का भारतीय टीम का हिस्सा बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. पुरुष टीम का स्वर्ण और महिला टीम का कांस्य पदक जीतना राज्य के हॉकी इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है. हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और हॉकी झारखंड उनके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करता रहेगा.
कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता राज्य के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. आने वाले वर्षों में झारखंड से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे. इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के अलावा अशोक भगत, आश्रिता लकड़ा, दशरथ महतो, हॉकी कोच करुणा पूर्ति, दूलारी टोपनो, मनीष तथा अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे. सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हॉकी जिंदाबाद” के नारे लगातार गूंजते रहे. खिलाड़ियों ने भी इस सम्मान के लिए झारखंडवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा. झारखंड के इन युवा सितारों की उपलब्धि ने एक बार फिर राज्य को भारतीय हॉकी के मजबूत गढ़ के रूप में स्थापित कर दिया है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.