
पश्चिम बंगाल —- शनिवार सुबह करीब 5 बजे बाराबनी विधानसभा के पानुड़िया पंचायत के मलडांगा के पास एक ट्रक को बचाने के चक्कर में लिक्विड बारूद से भरा ट्रक पलट गया। बाराबनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को उठवाया। जानकारी के मुताबिक, 9 टन लिक्विड बारूद से भरा ट्रक बीरभूम से झारखंड जा रहा था तभी ट्रक पलट गया। बाराबनी थाने की पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को सीधा किया। ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं, लेकिन अनुमानित 1 टन लिक्विड बारूद नष्ट हो गया।

