
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की कॉर्पोरेट बैठक सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से सेंट्रल अस्पताल डकरा को केंद्रीय अस्पताल के निर्धारित मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने, आश्रितों की सेवा पुस्तिका (Service Book) में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने, सीसीएल के सभी क्षेत्रों में वार्षिक रखरखाव (Annual Maintenance) कार्यों का समिति गठित कर निरीक्षण कराने, मोहननगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइपलाइन बिछाने तथा क्षेत्र के उत्पादन एवं श्रमिक हितों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन का ध्यान कर्मचारियों की बुनियादी सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था, आवासीय कॉलोनियों के रखरखाव तथा उत्पादन से संबंधित समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए इनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में श्री राजेश कुमार सिंह, महारुद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राघव चौबे, विकास कुमार दुबे, तिला महतो, दिलीप कुमार गौतम, धीरज कुमार, धनंजय कुमार चौहान, पवन, लालबहादुर सिंह, हलीम खान, सुरेन्द्र चौहान, गिरेन्द्र सिंह, बालेश्वर भोगता, ऋषि देव कुमार, सुखराम सेठ सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु प्रबंधन एवं यूनियन के बीच सकारात्मक संवाद जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई।

