Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड
Uncategorized

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 5, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link


झारखंड लातेहार: जिला पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू दस्ते के एक बेहद सक्रिय और खतरनाक सदस्य मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल के पीछे भेज दिया है मुकेश की गिरफ्तारी को इलाके में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते के लिए एक बड़ा और कमर तोड़ने वाला झटका माना जा रहा है. गिरफ्तार नक्सली मुकेश गंझू, चंदवा थाना क्षेत्र के बजरमरी (बेलगड़ा) का रहने वाला है और उसके दिवंगत पिता का नाम बाबूलाल गंझू है.


वन रक्षा समिति सदस्य की हत्या का मुख्य आरोपी:
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुकेश गंझू चंदवा थाना कांड संख्या 170/23 का मुख्य आरोपी है. साल 2023 में जमुआरी गांव के रहने वाले और वन रक्षा समिति के सदस्य प्रद्युम्न यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. नक्सलियों को शक था कि प्रद्युम्न पुलिस के लिए मुखबिरी करता था. इस सनसनीखेज हत्याकांड को माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के सीधे निर्देश पर मुकेश गंझू और उसके साथी राजन महंत असुर ने मिलकर अंजाम दिया था.

तीन जिलों में फैला था खौफ, दर्ज हैं 9 से अधिक मामले:
मुकेश गंझू का आतंक सिर्फ लातेहार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि आसपास के जिलों में भी उसकी तूती बोलती थी. उसके खिलाफ लातेहार, लोहरदगा और गुमला समेत कई जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लेवी (रंगदारी) और आगजनी के 9 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. साल 2022 में चंदवा थाना क्षेत्र के कठपुलिया के पास विकास कार्यों में लगे वाहनों में बड़े पैमाने पर आगजनी की. साल 2023 लपरा रेलवे पुल निर्माण कार्य स्थल पर धावा बोलकर मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. फरवरी 2024 में सुंदरू सरना टोली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकने के लिए वहां खड़ी जेसीबी मशीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026

रव वल्लभ झारखंड से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हो सकते हैं, आज घोषणा संभव

June 5, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, JMM-BJP के फैसले पर टिकी नजरें

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जराटोली मिशन स्टेशन का स्वतंत्र पल्ली के रूप में ऐतिहासिक शुभारंभ

June 5, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

June 5, 2026

लातेहार पुलिस की कामयाबी: रविंद्र गंझू दस्ते का खूंखार माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 संगीन मामलों में था वांटेड

June 5, 2026

पवन सिंह बनेंगे MLC : भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जदयू से निशांत सहित इन्हें मिला टिकट

June 5, 2026

JMM की ओर से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस को लगा झटका

June 5, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.